मंत्री हरदीप पुरी ने Oil Rigs पर काम करने वाली "सुपर वुमन" की फोटो शेयर कर की तारीफ

नई दिल्‍ली, 31 दिसंबर। भारत की महिलाएं हर क्षेत्र में कमाल दिखा रही हैं, अब उनके लिए कोई भी काम ऐसा नहीं है जिसे वो नहीं कर सकती है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ऐसी ही महिलाओं की तस्‍वीर शेयर की है जो देश के तेल और गैस कंपनियों में काम करती नजर आ रही हैं। उन्‍होंने इस क्षेत्र में महिलाओं के काम किए जाने और उनके योगदान की सराहना की।

pic

मंत्री हरदीप पुरी ने तेल और नेचुरल गैस निगम की महिला कर्मचारियों की तस्वीरें साझा कीं जो इन प्लेटफार्मों पर काम करती हैं। पुरी ने कहा कि महामारी के दौरान भी ये महिलाएं 60 से 70 दिनों तक ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म पर रहीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में उन्हें देश की प्रगति में "समान भागीदार" के रूप में प्रेजेस्‍ट किया है।

सोशल मीडिया पोस्ट पर आरेंज कलर की ड्रेस और हेलमेट पहने महिला कर्मचारियों की कुछ तस्वीरें मंत्री ने जो एक ऑफशोर प्लेटफॉर्म पर काम कर रही थीं और उसका रखरखाव कर रही थीं।

पुरी ने कहा ये महिलाएं सुपर वूमेन हैं जो हमारे तेल और गैस प्रतिष्ठानों में काम करती हैं। ये कोरोना महामारी के दौरान इन प्लेटफार्मों पर 60-70 दिनों तक डटी रही ये पीछे नहीं हटी। ये सुपर वूमेन भारत की प्रगति में कठिन, प्रतिबद्ध, और सम्‍मान की हकदार हैं। इन पर हमें गर्व है।

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री के पोस्ट को सैकड़ों इंस्टाग्राम यूजर्स ने लाइक किया। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में महिलाओं को काम करने का अवसर प्रदान करने के लिए मंत्रालय की पहल की भी प्रशंसा की। वहीं कुछ यूजर्स ने कहा पुरी का पोस्ट बहुत प्रेरणादायक कहा।

बता दें मंत्री पुरी ने कल ओएनजीसी लिमिटेड के कार्यालय का दौरा किया था। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने महिलाओं को नेतृत्व की भूमिकाओं में सशक्त बनाने के लिए पहल की है, जिसमें उन्हें offshore rigs पर काम करने की अनुमति भी शामिल है। मीडिया को पहले दी गई एक सूचना में बताया गया था लद्दाख के फे गांव में 11,800 फीट पर सबसे ऊंचे एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में से एक, इंडियन ऑयल की महिला कर्मचारियों के एक समूह द्वारा चलाया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+