Video: माइक हुआ खराब तो आग बबूला हो गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंच पर शख्स को दिया धक्का

Video: माइक हुआ खराब तो आग बबूला हो गए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, मंच पर शख्स को दिया धक्का

Ashwini Kumar Choubey Video Viral: बिहार के बक्सर जिले में आयोजित एक कार्यम्र के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे गुस्से में आग बबूला हो गए, क्योंकि उनका माइक खराब था। गुस्से में उन्होंने मंच में खड़े एक शख्स, जो वालंटियर था उसको धक्का दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे शामिल होने गए थे। जब उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो माइक से आवाज नहीं आ रही थी और वह खराब हो गया। हालांकि फौरन दूसरे माइक का इतंजाम किया गया लेकिन तब तक अश्विनी चौबे भड़क गए थे।

Ashwini Kumar Choubey Video Viral

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे माइक पर गुस्सा निकालते हुए उसे झटके से मोड़ दिया। इतना ही नहीं उन्होंने दूसरा माइक देने वाले वालंटियर को जोर से धक्का भी दिया और उसे जमकर सुनाया। उसके बाद उन्होंने माइक को फेंक भी दिया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बक्सर में श्री राम कर्मभूमि न्यास में रविवार शाम 3 बजे से शाम 6 बजे तक रामभद्राचार्य जी द्वारा राम कथा सुनाई जा रही थी। इस कथा से पहले ही अश्विनी चौबे का दो तीन मिनट का मौजूद लोगों के लिए संबोधन होने वाला था। जब मंत्री मंच पर चढ़कर अपनी बात बोलने लगे तो उन्हें आभास हुआ कि माइक खराब है और उससे आवाज नहीं आ रही है। जिससे वो काफी गुस्सा हो गए। गुस्से में उन्होंने माइक को मोड़ा, वालंटियर को जोर से धक्का दिया, माइक देने आए शख्स को फटकारा... इन सब घटनाओं का वहां किसी ने वीडियो बना दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

अब सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का ये गुस्से वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, इसको कई लोगों ने शेयर किया। कई लोगों ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के इस बर्ताव के लिए उनकी आलोचना भी की है।

बता दें कि बक्सर-अहिल्या के उद्धार स्थल अहिरौली में हो रहा सनातन संस्कृति समागम मंगलवार 15 नवंबर तक चलने वाला है। इस कार्यक्रम में 9 राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। वहीं आज 14 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 15 नवंबर को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+