पति के बाद अब Ex बॉयफ्रेंड पर मिनिषा लांबा का खुलासा, कहा- उसने दिया धोखा, सबसे करता था फ्लर्ट

मुंबई, 23 जून: एक्ट्रेस मिनिषा लांबा लंबे वक्त से किसी फिल्म में नजर नहीं आईं, लेकिन वो अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने एक्स हसबैंड और शादीशुदा जिंदी से जुड़ी बातों से पर्दा उठाया था। साथ ही अपनी शादी टूटने की वजह भी बताई। अब दोबारा उन्होंने निजी जिंदगी पर बात करते हुए एक्स बॉयफ्रेंड के झूठ की पोल खोली है।

...डेटिंग से कतराती हैं

...डेटिंग से कतराती हैं

दरअसल रेडियो होस्ट के साथ इंटरव्यू में मिनिषा से पूछा गया कि क्या उन्हें एक्टर को डेट करने में दिक्कत है, क्योंकि उन्हें धोखा दिया गया था? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि सिर्फ एक्टर ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री से किसी को डेट करने से वो हमेशा कतराती थीं, क्योंकि हर समय वहां पर इतना ज्यादा प्रलोभन होता है। उन्होंने कहा कि ऐसा बयान देना ठीक नहीं है, क्योंकि बहुत से लोग इंडस्ट्री में डेटिंग कर रहे हैं, उनको ठेस पहुंचेगी।

नहीं बताया बॉयफ्रेंड का नाम

नहीं बताया बॉयफ्रेंड का नाम

मिनिषा के मुताबिक इंडस्ट्री में किसी को डेट ना करना एक ऐसा निर्णय था, जो उन्होंने खुद लिया था, क्योंकि उन्हें लगता था कि ये रिश्ता बहुत ज्यादा कठिन है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या किसी एक्टर ने उन्हें धोखा दिया तो उन्होंने कहा हां- एक एक्टर था। उसकी पर्सनैलिटी ऐसी थी कि वो बहुत ज्यादा फ्लर्ट करता था। अभी के रिश्ते पर उन्होंने कहा कि वो एक साल से एक रिलेशन में हैं और अपने बॉयफ्रेंड की पहचान गुप्त रखी है, क्योंकि वो चाहती हैं कि ये सीक्रेट ही रहे।

तलाक पर कही थी ये बात

तलाक पर कही थी ये बात

पिछले इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि तलाक लेने का फैसला इतना आसान नहीं है। पहले तो तलाक को सोसायटी में अच्छा नहीं माना जाता था, लेकिन अब महिलाएं खुद पर निर्भर हो रही हैं। इसके अलावा पहले रिश्ते का बोझ उठाने की जिम्मेदारी सिर्फ महिलाओं की होती थी, लेकिन अब चीजें बदल गई हैं। सब समझ गए हैं कि अगर महिला रिश्ते से खुश नहीं है, तो वो बाहर निकल सकती है। साथ ही महिलाओं के एटिट्यूड में बदलाव देखने को मिल रहा, वो अब अपने विचार खुलकर सामने रखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+