सोने की चिड़िया बन रहा है भारत, डेढ़ लाख हुई करोड़पतियों की संख्या

वर्ल्ड वेल्थ की इस साल की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, भारत में करोड़पतियों की संख्या 2012 में 1,53,000 थी, जो 2013 में बढ़कर 1,56,000 हो गई। अधिक आय वाले व्यक्तियों की सबसे अधिक संख्या अमेरिका में है। अमेरिका में 40,60,000 मिलिनियर हैं, जबकि जापान में यह संख्या 23,27,000, जर्मनी में 11,30,000 और चीन में 7,58,000 है।
दुनिया में सर्वाधिक आय वाली कुल जनसंख्या का आधे से अधिक (59.9 फीसदी) हिस्सा चार शीर्ष देशों में है। पिछले साल दुनिया में करोड़पतियों की संख्या 17.6 करोड़ हो गई, जिनकी कुल संपत्ति 15 फीसदी बढ़कर 52,630 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि इसे खुशखबरी के तौर पर लिया जा रहा है, और जल्द ही देश की तस्वीर बदलने की उम्मीदें की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications