मणिपुर में सेना के जवान के तीन रिश्तेदार सहित 4 का अपहरण, प्रदेश में फिर भड़की हिंसा
मणिपुर में भारतीय सेना के जवान के तीन रिश्तेदारों सहित चार लोगों को अगवा कर लिया गया है। मैतेयी समुदाय के उग्रवादियों ने इन चार लोगों का अपहरण कर लिया है, जिसके बाद एक बार फिर से मणिपुर में जातीय हिंसा भड़क गई है।
अपहरण की खबर सामने आने के बाद कुकी समुदाय के उग्रवादियों ने कंगचप इलाके में गोलीबारी की है। यह गोलीबारी इंफाल वेस्ट और कंगपोकपी जिले में हुई है, जिसमे सात लोग घायल हुए हैं, जिसमे दो पुलिसवाले और एक महिला शामिल है।

इससे पहले 65 वर्षीय बुजुर्ग जोकि चार लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे, जिसमे दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल थीं, उन्हें उग्रवादियों ने बंधक बना लिया था। जिन्हे बाद में सुरक्षाकर्मियो ने रिहा कराया। पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात तक चार लोगों अगवा लोगों का पता नहीं चल पाया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच कुकी समुदाय के लोगो जोकि चूरचांदपुर से कांगपोकपी की यात्रा कर रहे थे, जिनपर मैतेई समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। हालांकि बाद में सुरक्षाकर्मियों ने बुजुर्ग व्यक्ति को बचाने में सफलता हासिल की है, बुजुर्ग व्यक्ति को चोट आई है, जबकि चार अन्य लोगों का पता नहीं लग सका है।
बुजुर्ग की पहचान मंगलन हॉकिप के तौर पर हुई है, जिसे एयरलिफ्ट करके दीमापुर अस्पताल पहुंचाया गया। कांगकोपकी के एसपी एम प्रभाकर ने बताया कि हमारी टीम अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जल्द ही बाकी के चार लोगों को भी ढूंढ लिया जाएगा। जिन चार लोगों को अगवा किया गया है उनके नाम नेंगकिम, नीलम, जॉन थेंगजेम और जामखोटैंग है।












Click it and Unblock the Notifications