चौकीदारी करने को मजबूर एक्‍टर सावी सिद्धू को मीका सिंह ने दिया रोटी, कपड़ा और रोल, बिपाशा की फिल्‍म में करेंगे काम

मुंबई। एक्टर सावी सिद्धू की तस्वीरें और वीडियो पिछले दिनों उस समय इंटरनेट पर वायरल हो गए थे जब उन्होंने बताया कि रोल नहीं मिलने के कारण उन्हें गार्ड की नौकरी करने पर मजबूर होना पड़ा है। सावी ने इससे पहले ब्लैक फ्राइडे, पटियाला हाउस और गुलाल जैसी फेमस फिल्मों में काम किया था। इसके बाद कई लोगों ने सावी सिद्धू की मदद की बात कही थी। लेकिन अब जो खबर आ रही है वो ये कि सिंगर मीका सिंह ने अपने प्रोडक्‍शन हाउस में बन रही फिल्‍म में सावी को रोल ऑफर किया है। इस फिल्म का नाम 'आदत' है और इसमें बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का डायरेक्शन भूषण पटेल कर रहे हैं। इसके अलावा मीका ने सावी को अपने ऑफिस में जॉब भी ऑफर की है ताकि उन्हें गार्ड की नौकरी न करनी पड़े।

जब मीका सिंह का आया फोन, पहले तो लगा मजाक है

जब मीका सिंह का आया फोन, पहले तो लगा मजाक है

एक न्यूजपेपर से बातचीत में सावी ने कहा- ''मेरे दोस्तों ने मुझे बताया कि मीका सिंह मुझसे संपर्क करने की कोशिश में हैं। कुछ दिनों बाद मुझे मीका सिंह का फोन आया। मुझे लगा किसी ने मजाक किया है।''
बकौल सावी- ''लेकिन मीका ने मुझसे सीधे कहा कि अब से तुम ये नौकरी नहीं करोगे। तुम मेरा ग्रुप ज्वॉइन कर रहे हो। अगले दिन मीका सिंह ने मुझे अपने घर ले जाने के लिए गाड़ी भेजी। उन्होंने मुझे कुछ नए कपड़े और खाना दिया। मैं अगले 10 दिनों में मीका सिंह के साथ काम करना शुरू करूंगा।''

जब मीका सिंह का आया फोन, पहले तो लगा मजाक है

एक न्यूजपेपर से बातचीत में सावी ने कहा- ''मेरे दोस्तों ने मुझे बताया कि मीका सिंह मुझसे संपर्क करने की कोशिश में हैं। कुछ दिनों बाद मुझे मीका सिंह का फोन आया। मुझे लगा किसी ने मजाक किया है।''बकौल सावी- ''लेकिन मीका ने मुझसे सीधे कहा कि अब से तुम ये नौकरी नहीं करोगे। तुम मेरा ग्रुप ज्वॉइन कर रहे हो। अगले दिन मीका सिंह ने मुझे अपने घर ले जाने के लिए गाड़ी भेजी। उन्होंने मुझे कुछ नए कपड़े और खाना दिया। मैं अगले 10 दिनों में मीका सिंह के साथ काम करना शुरू करूंगा।''

मीका सिंह का क्‍या है कहना

मीका सिंह का क्‍या है कहना

मीका ने सावी पर बोलते हुए कहा कि ''सावी की कहानी सुनने के बाद मैंने उनकी मदद करने का मन बना लिया था। मुझे ये अजीब लगा कि एक टैलेंटेड एक्टर जिसने कई बड़ी फिल्मों में बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। वो आज वॉचमैन की नौकरी कर हर महीने 9000 रुपये कमाता है। पंजाबी होने के नाते और फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते मैं सावी की मदद करना चाहता था। ये सरप्राइजिंग था कि कोई सवी की मदद नहीं कर रहा था। एक छोटा रोल भी गार्ड की नौकरी करने से बेहतर होता।''

फिल्‍म इंडस्‍ट्री तक ऐसे पहुंचे थे सावी सिद्धू

फिल्‍म इंडस्‍ट्री तक ऐसे पहुंचे थे सावी सिद्धू

सावी ने लखनऊ से शुरूआती पढ़ाई की। इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए। यहां मॉडलिंग के ऑफर मिले। इसके बाद लॉ करने वापस लखनऊ आए। लखनऊ में पढ़ाई के साथ-साथ थिएटर भी किया। भाई की नौकरी मुंबई में लगी तो उनके लिए मुंबई आना बहुत आसान हो गया। इसके बाद डायरेक्टर, प्रोड्यूसर से मिलने का काम शुरू किया। धीरे-धीरे काम मिलना शुरू हुआ। अनुराग कश्यप के साथ पहली फिल्म ‘पांच' की, जो रिलीज़ नहीं हुई। इसके बाद ‘ब्लैक फ्राइडे' में इम्पोर्टेन्ट रोल था। फिर ‘गुलाल' में भी काम किया। ‘पटियाला हाउस' में काम करने का मौका मिला।

एक वक्‍त पर काम ही काम था लेकिन फिर अचानक

एक वक्‍त पर काम ही काम था लेकिन फिर अचानक

सावी बताते हैं कि उस वक्त काम की कोई दिक्कत नहीं हुई। एक वक्त तो ऐसा आ गया था कि इतने काम आ जाते कि मुझे ही छोड़ना पड़ता। फिर तबियत खराब रहने लगी। सोचा कि ब्रेक लूं और फिर आराम से लौटकर काम करना शुरू करूं। लेकिन उस दौरान फाइनेंशियल दिक्कतें भी बढ़ गईं। सेहत का भी साथ नहीं मिल रहा था। इसके बाद और भी बुरा दौरा आया। सबसे पहले वाइफ चली गईं। इसके बाद पापा, मम्मी, सास, ससुर सहित परिवार के कई लोगों की हर साल मौत हो रही थी। यह मेरे लिए सबसे बुरा दौर था। ये बताते हुए सवी रोने से लगते हैं। मैं अकेला होते-होते बिलकुल अकेला हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+