दिल्ली: स्क्रीनिंग के लिए आए मजदूरों पर केमिकल का स्प्रे, MCD ने माफी मांगी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्पेशल ट्रेन में जाने से पहले स्क्रीनिंग के लिए लाइन में खड़े मजदूरों पर नगर निगम के कर्मचारी ने केमिकल का स्प्रे कर दिया। दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर में ये अमानवीय घटना हुई है। ये लोग मजदूरों के लिए चलाई जा रही ट्रेन में जाने से पहले की जाने वाली स्क्रीनिंग के लिए जमा थे। इस दौरान इलाके को सेनेटाइज करने आए नगर निगम कर्मचारियों ने मजदूरों के ऊपर भी डिसइनफेक्टेंट का छिड़काव कर दिया। घटना को लेकर एमसीडी ने माफी मांग ली है।

Recommended Video

    Coronavirus :Delhi में MCD कर्मचारी ने Migrant Workers पर Disinfectant का छिड़काव | वनइंडिया हिंदी
    Migrant workers Sprayed With Disinfectant, मजदूरों पर केमिकल का छिड़काव, Delhi, mcd ,दिल्ली, मजदूर, migrant, labour, sanitize, lockdown


    साउथ दिल्ली नगर निगम ने मजदूरों के साथ अमानवीय बर्ताव पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके कर्मचारी जेटिंग मशीन के प्रेशर को संभाल नहीं पाए, जिसके चलते मजदूरों पर स्प्रे हो गया। ये जानबूझकर नहीं किया गया है। नगर निगम ने अपने बयान में कहा कि एसडीएमसी के अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों से भी माफी मांगी है।

    लाजपत नगर के एक स्कूल में स्क्रीनिंग कराने के लिए इकट्ठा थे। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से कहा गया कि जिस स्कूल में मजदूर थे वो रिहायशी कालोनी में है। क्षेत्र के लोग सड़कों और परिसरों में छिड़काव करने की मांग कर रहे थे, जिसे देखते हुए टीम भेजी गई थी। जेट मशीन का प्रेशर काफी होता है और इसी वजह से कर्मचारी कुछ समय के लिए उसे नहीं संभाल पाया। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई है।

    कोरोना फैलने के बाद मजदूरों पर किसी सामान की तरह से केमिकल डाल देने का ये पहला मामला नहीं है। उत्तर प्रदेश के बरेली में बच्चों और मजदूरों को केमिकल से सैनिटाइज करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इन लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा था। इस मामले में प्रशासन के रवैये की बहुत आलोचना हुई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+