Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब दिल्ली में ही वोट दे सकेंगे विस्थापिक कश्मीरी, EC ने बनाए 4 स्पेशल बूथ

चुनाव आयोग ने कश्मीर में विस्थापित वोटर्स के लिए चार खास पोलिंग बूथ तैयार किए हैं। चुनाव आयोग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि चुनाव की प्रक्रिया से कोई भी अछूता ना रहे, इसी को ध्यान में रखते हुए विस्थापित कश्मीरियों के लिए इन बूथ को तैयार किया गया ताकि वो अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बता दें कि अनंतनाग में 25 मई को मतदान होना है, जबकि श्रीनगर में 13 मई को मतदान होगा और बारामूला में 20 मई को मतदान होगा। घाटी में मतदान के लिए चुनाव आयोग खास तैयारी कर रहा है।

ec

चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली में रह रहे कश्मीरी विस्थापितों के लिए विशेष पोलिंग बूथ तैयार किए गए हैं। ये लोग उस दिन दिल्ली में वोट कर सकेंगे जिस दिन जम्मू कश्मीर की सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए चुनाव आयोग ने दिल्ली में चार अलग-अलग जगहों पर पोलिंग बूथ बनाए हैं।

ये पोलिंग बूथ पृथ्वीराज रोड पर रेजिडेंट कमीशन, शालीमार बाग में कश्मीर किसान घर, दिलशाद गार्डेन में अरवचिन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नजफगढ़ में जीजीएसएसएस में तैयार किए गए हैं।

चुनाव आयोग ने यहां मतदान करने आने वाले लोगों को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा मुहैया कराने की बात कही है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि कैंप से स्पेशल बूथ तक लोगों को लाने ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए कई कैंप और बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कश्मीरी विस्थापितों के मतदान फीसदी को बढ़ाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी लोगों के घर जाकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं और माइग्रेंट वोटर्स की मदद कर रहे हैं।

आयोग की इस पहल से वोटर्स के पंजीकरण में काफी इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार वोटर्स के रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के अनुसार बारामूला संसदीय क्षेत्र के लिए 65 फॉर्म-एम और 4 फॉर्म-12सी प्राप्त करने के साथ तकरीबन 169 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया है।

वहीं श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए 183-फॉर्म एमएस और 8-फॉर्म 12सी प्राप्त किए गए हैं, जिसके साथ 480 मतदाताओं को पंजीकृत किया गया। अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के लिए अब तक 40-फॉर्म एमएस प्राप्त करने के साथ 95 मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है। ॉ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+