फिर गिरा लड़ाकू विमान मिग-27, दो की मौत, पायलट सुरक्षित
कोलकाता। एक बार फिर से भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है लेकिन मिग का पायलट सुरक्षित है। यह हादसा शुक्रवार को रात 8:15 बजे के आस-पास पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार शहर के टांटीपारा इलाके में हुआ।
दिल्ली में भारतीय वायुसेना के एक प्रवक्ता ने मिग की गिरने और दो व्यक्तियों के मारे जाने की पुष्टि की है और कहा है कि विमान के पायलट को काफी गंभीर चोटें आयीं हैं, फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं। विमान अलीपुरद्वार शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वही सेना ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।













Click it and Unblock the Notifications