Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MiG-21: मेरठ के फायटर पायलट अभिनव चौधरी की डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, 1 रु लिया था दहेज

नई दिल्ली, 21 मई। आज सुबह एक दुखद खबर पंजाब के मोगा से आई, जहां के लंगियाना खुर्द गांव के पास रात के एक बजे एयर फोर्स का फाइटर विमान मिग-21 क्रैश हो गया, जिसमें पायलट अभिनव चौधरी की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा बहुत भयानक था, विमान के गिरते ही इसमें आग लग गई और बहुत तेज आवाज में धमाका हुआ। विमान गांव के घरों से 500 मीटर की दूरी पर खेतों में गिरा था। इस पूरी घटना पर भारतीय वायुसेना ने गहरा अफसोस जताया है और घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Recommended Video

    Ranbankure: Punjab के Moga में MiG-21 Crash में Pilot Abhinav Chaudhary शहीद | वनइंडिया हिंदी
    मेरठ में रहता है पायलट अभिनव चौधरी का परिवार

    मेरठ में रहता है पायलट अभिनव चौधरी का परिवार

    इस दिल दहला देने वाली घटना ने पायलट अभिनव चौधरी की जान ले ली। आपको बता दें कि पायलट अभिनव चौधरी मूल रूप से यूपी के बागपत के रहने वाले थे। उनके पिता बागपत के पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी हैं, जो कि लंबे वक्त से अपने परिवार संग , मेरठ की गंगासागर कॉलोनी में रहते हैं। अभिनव के जीवन का काफी हिस्सा मेरठ में ही बीता था। बेटे की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार पर वज्रपात हो गया है। इस वक्त उनके पूरे गांव में मातम छा गया है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि उनके गांव की पहचान, उनका होनहार बेटा अभिनव ,अब इस दुनिया में नहीं रहा।

    अभिनव चौधरी मिग 21 के फायटर पायलट थे

    अभिनव चौधरी मिग 21 के फायटर पायलट थे

    मालूम हो कि लेफ्टिनेंट अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग 21 के फायटर पायलट थे और इस समय पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। डेढ़ साल पहले अभिनव चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने शादी में मात्र 1 रु दहेज लिया था। वायुसेना के एक सजीले अफसर ने लाखों का दहेज ठुकराकर एक बेहद ही सिंपल अंदाज में शादी की थी। उनका और उनके परिवार का कहना था कि दहेज अभिशाप है और शादी के वक्त बेटी घर आती है, जो कि लक्ष्मी का रूप है, तो दहेज क्यों लेना?, इसलिए विवाह के वक्त अभिनव चौधरी ने शगुन के तौर पर अपने पत्नी के पिता से मात्र 1 रु लिए थे।

    चर्चा में थी अभिनव चौधरी की शादी

    चर्चा में थी अभिनव चौधरी की शादी

    गौरतलब है कि पायलट अभिनव की शादी मवीकला के प्रधान अध्यापक शिव कुमार की पुत्री सोनिका उज्जवल से हुई थी। सोनिका ने फ्रांस से मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी। अभिनव की शादी 25 दिसंबर 2019 को हुई थी और उस वक्त ये हर न्यूज चैनल की सुर्खियां बनी थी।

    अभिनव ने विमान से छलांग लगा दी और...

    अभिनव ने विमान से छलांग लगा दी और...

    आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स ने पायलट की मौत पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा है कि 'हादसे के वक्त मिग21 नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। राजस्थान के सूरतगढ़ एयर बेस से पायलट अभिनव चौधरी ने इनायतपुरा के लिए उड़ान भरी थी लेकिन मोगा के पास ये हादसे का शिकार हो गया।'

    अभिनव ने विमान से छलांग लगा दी

    वायुसेना ने आगे कहा कि 'विमान में खराबी आने पर अभिनव ने विमान से छलांग लगा दी। जहां विमान गिरा वहां से 8 एकड़ की दूरी से अभिनव का शव बरामद हुआ है, उनकी बॉडी 4 घंटे की तलाश के बाद मिली है। उनकी गर्दन की हड्डी टूटने से मौत हुई है। हमने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+