MiG-21 crash: अब तक मिग-21 क्रैश में 64 आम नागरिकों की गई जान, 400 बार फाइटर जेट का हुआ है एक्सीडेंट
MIG 21 Crash: मिग-21 लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना (IAF) 1960 के दशक में शामिल किया गया था।

भारतीय वायुसेना (IAF) का मिग-21 लड़ाकू विमान 8 मई सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 2 स्थानीय महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई है। पायलट को हल्की चोटेंआई हैं मगर वो सुरक्षित है। इन 4 लोगों की मौत को मिलाकर अब तक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश में 64 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इंडियन एयरफोर्स के 400 से ज्यादा मिग-21 विमान पिछले 60 सालों में दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिसमें 200 से अधिक पायलटों और 60 नागरिकों की जान चली गई है।
अब 8 मई को राजस्थान के हनुमानगढ़ में हुए मिग-21 हादसे में 4 लोगों की मौतों को मिलाकर आम नागरिकों की मौत का आंकड़ा 62 हो गया है।
1963 में मिग-21 भारतीय वायुसेना में किया गया था शामिल
1960 के दशक में भारतीय वायु सेना में मिग-21 लड़ाकू विमान को शामिल किया गया था। इसके बाद से लेकर अब एक के बाद एक कई दुर्घटनाओं के कारण मिग -21 को 'विडो-मेकर' और 'फ्लाइंग कॉफिन' जैसे गंभीर नाम दिए गए हैं।
मिग-21 भारत का सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाला फाइटर जेट है। भारत को अपना पहला सिंगल-इंजन मिग-21 1963 में मिला था। उस वक्त से लेकर आज तक मिग-21 के लड़ाकू क्षमता को काफी बढ़ाया गया है।

IAF में होने वाले कुल एक्सीडेंट में से 62% एक्सीडेंट MIG से हुए हैं
इंडियन एयरफोर्स में मिग-21 60 प्रतिशत से अधिक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा भारत में बनाए गए हैं। हालांकि, मेड-इन-इंडिया मिग -21 के आधे दुर्घटनाग्रस्त हो गए, जिसमें 200 से ज्यादा पायलट मारे गए हैं। 2000 में भारतीय मिग-21 को नए सेंसर और हथियारों के साथ अपग्रेड किया गया था।
21 मार्च 2002 को संसद में पब्लिक अकाउंट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भारतीय वायुसेना में होने वाले कुल एक्सीडेंट में से 62 फीसदी एक्सीडेंट मिग विमानों से हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिग-21 विमानों को 2025 तक भारत के आसमान से उतार लिया जाएगा।
Recommended Video


कैसे हुआ राजस्थान के हनुमानगढ़ में MiG-21 क्रैश
भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास 08 मई 2023 की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच बैठाई गई है।
बता दें कि मिग-21 क्रैश में 2 महिलाओं समेत 4 आम नागरिक की मौत हो गई है। एसपी सुधीर चौधरी ने कहा है कि बहलोलनगर जिले में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 2 महिला नागरिकों की मृत्यु हुई (जो बढकर अब 4 हो गई है) और एक व्यक्ति घायल हो गया है। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर पीड़ितों के घर पर गिरा था।












Click it and Unblock the Notifications