India Flights Resume: मिडिल ईस्ट से भारत के लिए विमान सेवा बहाल, इंडिगो और एमिरेट्स ने शुरू कीं 'रिलीफ फ्लाइट्
Middle East to India Flights Resume: मिडल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच मंगलवार, 3 मार्च 2026 को राहत भरी खबर आई है। पिछले कुछ दिनों से युद्ध जैसे हालात के कारण फ्लाइट ऑपरेशनंस बंद कर दिए गए थे। उसके बाद अबू धाबी और दुबई जैसे प्रमुख हवाई अड्डों से भारत के लिए सीमित उड़ानें फिर से शुरू हो गई हैं।
एयरलाइंस ने फंसे हुए हजारों यात्रियों को निकालने के लिए 'रिलीफ फ्लाइट्स' (राहत उड़ानें) का संचालन शुरू कर दिया है। मंगलवार, 03 मार्च 2026 को खाड़ी देशों में छिड़े संघर्ष के कारण फंसे हुए भारतीयों के लिए आज सुबह एक बड़ी उम्मीद जगी।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच हवाई क्षेत्र (Airspace) के आंशिक रूप से खुलने के बाद एमिरेट्स, एतिहाद और इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइंस ने अपना परिचालन धीरे-धीरे सामान्य करना शुरू कर दिया है।
Delhi Airport Flight Status Today: भारत के लिए 'रिलीफ फ्लाइट्स' का शेड्यूल
हजारों यात्रियों के बैकलाग को खत्म करने के लिए एयरलाइंस ने विशेष उड़ानों का एलान किया है। IndiGo एयरलाइन आज जेद्दा (Jeddah) से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित कर रही है।
एमिरेट्स Emirates दुबई से दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद के लिए 2 और 3 मार्च को सेवाएं शुरू की गई हैं। मंगलवार सुबह दुबई से मुंबई पहुंची फ्लाइट (EK 500) ने फंसे हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी।
एतिहाद Etihad अबू धाबी से दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और बेंगलुरु के लिए राहत उड़ानें शुरू हो गई हैं। हालांकि, नियमित कमर्शियल उड़ानें अभी भी 4 मार्च दोपहर 2 बजे तक निलंबित रह सकती हैं।
एयर इंडिया और आकासा एयर की स्थिति
जहां कुछ एयरलाइंस ने उड़ानें शुरू की हैं, वहीं कुछ ने सावधानी बरतते हुए निलंबन बढ़ा दिया है। एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया (West Asia) की सभी उड़ानें 3 मार्च रात 11:59 बजे तक निलंबित रखी हैं। हालांकि, यूरोप, अमेरिका और कनाडा की उड़ानें सुचारू रूप से चल रही हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट (Muscat) के लिए सेवाएं आज से बहाल हो गई हैं, लेकिन बहरीन, कुवैत और कतर के लिए उड़ानें फिलहाल बंद हैं। वहीं आकासा एयर (Akasa Air) दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद के लिए सेवाएं 3 मार्च तक स्थगित कर दी गई हैं।
भारतीय हवाई अड्डों पर असर: दिल्ली-बेंगलुरु में उड़ानें रद्द
भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उड़ानें शुरू हो रही हैं, लेकिन भारत के बड़े एयरपोर्ट्स पर आज भी संकट बना हुआ है। दिल्ली IGI Airport पर कुल 36 प्रस्थान (Departures) और 44 आगमन (Arrivals) रद्द किए गए हैं। पश्चिमी देशों की उड़ानों में भी देरी देखी जा रही है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर अब तक 44 उड़ानें रद्द हुई हैं। सोमवार रात अबू धाबी से पहली फ्लाइट बेंगलुरु पहुंची थी, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
हवाई अड्डा अधिकारियों (DIAL और BIAL) ने यात्रियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं:
कंफर्म टिकट: जब तक आपकी एयरलाइन से फ्लाइट कंफर्म होने का मैसेज न आए, तब तक एयरपोर्ट न जाएं।
वेबसाइट चेक करें: अपनी फ्लाइट का लाइव स्टेटस चेक करने के लिए FlightRadar24 या एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।
रीबुकिंग: एयरलाइंस 7 मार्च तक की उड़ानों के लिए फ्री रीबुकिंग और फुल रिफंड की सुविधा दे रही हैं।
रियाद में अमेरिकी दूतावास पर हुए ड्रोन हमलों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जवाबी कार्रवाई की चेतावनी के बाद मध्य पूर्व का आसमान अब भी 'हाई रिस्क जोन' बना हुआ है। विमानन विशेषज्ञ मान रहे हैं कि पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications