5 लाख गांव में पहुंचेगा इंटरनेट, अश्विन बोले अमेजिंग
न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौर पर डिजिटल इंडिया की मुहिम को जोर-शोर से आगे बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में पांच लाख गांवों को डिजिटल इंडिया के साथ जोड़ने की घोषणा हुई है।
Facebook मुख्यालय में मां को याद करके रो पड़े पीएम मोदी
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नाडेला ने रविवार को कहा कि भारत के 5 लाख गांवों को सस्ते इंटरनेट से साथ जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री के साथ आयोजित भोज में कहा कि हम इस सपने को सच करके दिखायेंगे।
नाडेला ने कहा कि भारत के गांवों को इंटरनेट से जोड़ने के लिए क्लाउड कंप्युटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के साथ मिलकर हम इस योजना को क्रियांन्वयित करेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री की गांवों को डिजिटल भारत से जोड़ने की मुहिम को क्रिकेटर आर अश्विन ने सराहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का गांवों को गूगल के साथ जोड़ना जबरदस्त सोच है।
अश्विन ने कहा कि भारत के गांवों में गूगल का पहुंचना एक अप्रत्याशित कदम है। पीएम के इस कदम से भारत के गांवों को दुनियाभर के पटल पर लाने में सफलता मिलेगी।













Click it and Unblock the Notifications