मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री से कितनी कमाई की, ट्विटर पर किया खुलासा

पूर्व एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं।

नई दिल्ली। पूर्व एडल्ट एक्ट्रेस मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर मिया खलीफा चर्चाओं में हैं। दरअसल मिया खलीफा ने सोशल मीडिया के जरिए पोर्न इंडस्ट्री से हुई अपनी कमाई का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान मिया खलीफा ने बताया कि लोग कहते हैं कि मैंने पोर्न इंडस्ट्री से करोड़ों की कमाई की, लेकिन ये पूरी तरह झूठ है। इन खबरों में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। मिया खलीफा ने अपने इस इंटरव्यू का लिंक ट्विटर पर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से कुल कितनी कमाई की है।

'झूठी हैं करोड़ों कमाने की खबरें'

'झूठी हैं करोड़ों कमाने की खबरें'

मिया खलीफा ने इंटरव्यू के दौरान बताया, 'लोगों को लगता है कि पोर्न इंडस्ट्री से मैंने करोड़ो रुपए की कमाई की है, जो पूरी तरह झूठ है। मैंने पोर्न इंडस्ट्री से महज 12 हजार डॉलर (8.5 लाख रुपए) की कमाई की और इंडस्ट्री छोड़ने के बाद मैंने एक पैसा नहीं देखा। पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के बाद एक सामान्य नौकरी हासिल करना मेरे लिए काफी कठिनाइयों भरा और डरावना रहा।' आपको बता दें कि मिया खलीफा ने 2014 से 2015 के बीच तीन महीनों तक पोर्न इंडस्ट्री में काम किया था। इसके बाद उन्होंने इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया।

'मुझे उस इंडस्ट्री को छोड़े हुए 5 साल हो गए'

'मुझे उस इंडस्ट्री को छोड़े हुए 5 साल हो गए'

मिया खलीफा ने इंटरव्यू के दौरान एक एडस्ट फिल्म में हिजाब पहनने पर आईएसआईएस से मिली धमकी को लेकर भी चर्चा की। मिया खलीफा ने बताया, 'जब मैंने वो सीन किया, तो उसकी वजह से मुझे आईएसआईएस की धमकी मिली। केवल अमेरिका में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में ये खबर फैली। मुझे कुछ देशों में बैन तक कर दिया गया। मुझे उस इंडस्ट्री को छोड़े हुए 5 साल हो गए हैं, लेकिन लोगों को लगता है कि मैं अभी भी वहीं काम करती हूं।' आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि मिया खलीफा ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग के साथ सगाई कर ली है। उन्‍होंने खुद सोशल मीडिया पर तस्‍वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी।

पहले रेस्टोरेंट में काम करती थीं मिया खलीफा

पहले रेस्टोरेंट में काम करती थीं मिया खलीफा

मिया खलीफा का जन्म लेबनान के बेरट में हुआ था। इसके बाद साल 2001 में उनका परिवार अमेरिका शिफ्ट हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान मिया ने कहा था कि स्कूल के दिनों में कई लड़कियां उन्हें दादागिरी दिखाया करती थीं। वह बदसूरत और सांवली होने के लिए उनका मजाक उड़ाती थीं। यहां तक कि मारपीट भी करती थीं। उन्होंने बताया कि ये घटनाएं 2011 में हुए वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के बाद और बढ़ गई थीं। पोर्न स्टार बनने से पहले मिया खलीफा मायामी फ्लोरिडा में एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं। यहीं उन्हें एक शख्स ने पोर्न इंडस्ट्री में शामिल होने का ऑफर दिया था।

ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग संग की सगाई

ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग संग की सगाई

पिछले दिनों मिया खलीफा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उनकी ऊंगली में सगाई की रिंग दिख रही थी। फोटो में मिया ने स्‍वीडन भाषा में कैप्‍शन लिखा था- इंगेज्‍ड। रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशेवर तौर पर शेफ हैं। रॉबर्ट सेंडबर्ग और मिया खलीफा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की एक-दूसरे संग स्पेशल कमेस्ट्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रॉबर्ट ने बताया कि वह दोनों इस हफ्ते के आखिरी में शिकागो गए, जहां उन्होंने शानदार डिनर किया और वहीं मिया को प्रपोज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+