अमेठी राहुल गांधी के सिर पर लेजर से निशाना बनाने के कांग्रेस के आरोपों पर गृह मंत्रालय ने दिया जवाब

नई दिल्ली। राहुल गांधी के अमेठी में रोड शो के दौरान उनकी सुरक्षा में खामी को लेकर गृह मंत्रालय ने कहा है कि उनको अभी कांग्रेस से इस बाबत कोई चिट्ठी नहीं मिली है। लेकिन उन्होंने जानकारी जुटाई है और जो हरी लाइट राहुल के सिर पर दिखी वो मोबाइल की है। कांग्रेस ने राहुल गांधी का नामांकन के दौरान पत्रकारों से बात करते समय का एक वीडियो जारी कर कहा है कि इसमें राहुल के सिर पर हरे रंग की लेजर लाइट से निशाना बनाया गया, जिसके स्नीपर रायफल होने का शक है। कांग्रेस ने इसको लेकर गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखने की बात कही है।

'लाइट मोबाइल की है'

'लाइट मोबाइल की है'

गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उन्हें राहुल गांधी की सुरक्षा व्यवस्था में कमी को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई चिट्ठी नहीं मिली है। इस तरह की रिपोर्ट आने के बाद हमने एसपीजी डायरेक्टर से इस पर जवाब मांगा। एसपीजी डायरेक्टर ने जानकारी दी है कि राहुल के सिर पर जो हरी लाइट दिखी वो मोबाइल फोन की थी। एआईसीसी का फोटोग्राफर उनका वीडियो बना रह था, जिसकी ये लाइट थी।

ये है पूरा मामला

ये है पूरा मामला

राहुल गांधी ने बुधवार को अमेठी में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन और इससे रोड शो के दौरान राहुल गांधी के साथ उनके परिवार के लोग भी शामिल रहे थे। नामांकन के बाद उनके पत्रकारों से बात करते समय का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक हरे रंग की लाइट उनके माथे पर दिख रही है। ये किसी लेजर लाइट जैसी है। इसको लेकर कांग्रेस की ओर से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में कहा गया है कि इस लेजर लाइट के स्नीपर रायफल की होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में ये सुरक्षा में बड़ी सेंध है।

सुरक्षा मजबूत करने की मांग

सुरक्षा मजबूत करने की मांग

कांग्रेस ने गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिखकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की जान को खतरा बताते हुए उनकी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है। अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में कहा है कि लेजर लाइट के जरिए अमेठी में राहुल को निशाना बनाने की कोशिश हुई, जो कि स्नीपर राइफल की हो सकती है। ऐसे में केंद्र मामले की जांच करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+