MeToo:अब छलका मेल एक्‍टर का दर्द, मारती थीं कंगना, पिलाती थीं अशुद्ध खून

नई दिल्‍ली। देशभर में चल रहे MeToo मूवमेंट के तहत अब तक कई महिलाएं खुद के साथ हुए यौनशोषण की कहानी बयां कर चुकी हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत भी इन महिलाओं में एक हैं। उन्‍होंने विकास बहल पर आरोप लगाए। कंगना ने ऋतिक पर भी हमला बोला है, लेकिन कहानी अब थोड़ी घूमती दिख रही है। MeToo अभियान के तहत अब एक मेल एक्‍टर ने भी अपनी बात कही। इनका नाम है अध्‍ययन सुमन, जो कि शेखर सुमन के बेटे हैं। अध्‍ययन सुमन ने दो साल पहले कंगना पर शोषण के आरोप लगाए थे। अध्‍ययन ने ट्विटर पर उन्‍हीं आरोपों को याद कराते हुए लिखा, ' मुझे कई लोग अपनी कहानी शेयर करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन मैं माफी चाहता हूं, क्योंकि दो साल पहले जब मैंने अपनी कहानी सुनाई थी, तब मुझे बहुत अपमान सहना पड़ा था। मेरे माता-पिता, जिन्हें मैं बेहद प्यार करता हूं, उन्हें भी नेशनल टेलीविजन पर अश्लील बातें सुननी पड़ीं। मुझे स्पष्ट रूप से बताया गया था कि एक असफल करियर वाले लड़के को अपना दर्द सुनाने का अधिकार नहीं है।'

अध्‍ययन सुमन ने यूं बयां किया दर्द, कुछ ऐसी है उनकी MeToo कहानी

अध्‍ययन सुमन ने यूं बयां किया दर्द, कुछ ऐसी है उनकी MeToo कहानी

अध्ययन सुमन ने एक और ट्वीट कर उन लोगों को धन्‍यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें मीटू कैम्पेन के लिए सपोर्ट किया। वह लिखते हैं- मैं बहुत खुश हूं कि आखिरकार उन लोगों को यह मौका मिल रहा है, जिनकी कोई कहानी है।' अध्‍ययन ने एक और ट्वीट में लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि इतने समय तक अपने भीतर उन अनुभवों को दबाए रखने वालों के साथ वैसा निर्णयात्मक कुछ नहीं होगा, जैसा मेरे साथ किया गया।' अध्‍ययन सुमन ने 2016 में दावा किया था कि कंगना उन्‍हें पीटती थीं। काला जादू करती थीं और बात-बात पर जलील भी किया करती थीं। कंगना की वजह से वह इतने दुखी हो गए थे कि सारा दिन नशे में डूबे रहते थे।

कंगना ने ऋतिक की बर्थडे पार्टी में मारा था अध्‍ययन को थप्‍पड़

कंगना ने ऋतिक की बर्थडे पार्टी में मारा था अध्‍ययन को थप्‍पड़

अध्‍ययन सुमन का दावा है कि ऋतिक की बर्थडे पार्टी में कंगना ने उन्‍हें जोर से थप्‍पड़ मारा था। इतना ही नहीं, उन्‍हें मां और बहन की गालियां भी दी थीं। अध्‍ययन ने बताया कि काइट्स का शूट चल रहा था। ऋतिक ने कंगना को बर्थडे पर बुलाया और अध्‍ययन को भी फोन किया। गिफ्ट देने के लिए अध्‍ययन ने फूल और शैम्पेन खरीदी, लेकिन जब ऋतिक आए तो कंगना ने वो फूल और शैम्‍पेन अपनी ओर से गिफ्ट कर दिए। कंगना, ऋतिक और उनकी वाइफ के साथ कुछ ज्‍यादा ही फ्रेंडली हो रही थीं। बकौल अध्ययन, वह अकेले बैठे थे। थोड़ी देर बाद कंगना आईं और बोलीं किसी एक्टर ने उन्‍हें छेड़ने का प्रयास किया, पर किसी के घर पर तमाशा करना गलत होगा। यह कहकर कंगना वापस गईं और थोड़ी देर बाद बोलीं अब चलते हैं। इसके बाद सीढि़यों पर कंगना ने अध्‍ययन को जोर से चांटा मारा।

अध्‍ययन का आरोप- अशुद्ध खून मिलाकर खाने में देती थीं कंगना

अध्‍ययन ने बताया कि कंगना की वजह से जब वह परेशान थे, तब उनकी मुलाकात के एक टैरो कार्ड रीडर से हुई। कार्ड रीडर ने अध्‍ययन को बताया कि उन पर पहाड़ी काला जादू किया गया है। अध्‍ययन का कहना है कि वह सिर्फ एक ही पहाड़ी को जानते हैं और वो हैं कंगना। कार्ड रीडर ने यह भी बताया कि कंगना खाने में अशुद्ध खून मिलाकर अध्‍ययन को देती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+