महाराष्ट्र: पुणे समेत कई इलाकों में बारिश और आंधी की आशंका, मौसम विभाग ने दी ये सलाह
मंगलवार को, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान, 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के इलाकों और पुणे के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह के अंत में महाराष्ट्र के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने का भी अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने विदर्भ के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है साथ ही कहा है कि विदर्भ के इलाकों में 11 फरवरी को मूसलाधार बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि बुधवार को लोहेगांव और आसपास के इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई थी।

मंगलवार को, पुणे सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान, 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, वहीं रात में सामान्य से ज्यादा गर्मी महसूस की गई। पुणे में न्यूनतम तापमान बुधवार को 17.5 डिग्री था, जो इस वर्ष के सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक है। दिन में आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत दर्ज किया गया था।मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से उड़ा रहे गर्म और नम हवाएं उत्तरी मैदानों में ठंड और मौसम की गड़बड़ी का कारण बन रही हैं।
पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में घने बादल हैं। आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह स्थिति गुरुवार तक थोड़ा बिगड़ जाएगी लेकिन शुक्रवार को फिर से शुरू होगी, जिसके बाद हल्की बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पूर्वी विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 11 से 13 फरवरी के बीच हल्की बारिश हो सकती है। विदर्भ में किसानों को अपने फसलों को सूखी जगह पर संग्रहित करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications