फेसबुक पर सेक्सिज्म की शिकार हुई ट्रेनी IPS ऑफिसर, बनी कई फर्जी फेसबुक पेज

नयी दिल्ली। हाल ही में केरल की एक आईपीएस ऑफसर फेसबुक पर खूब वाइरल हुई। अपनी खूबसूरती के कारण इस ट्रेनी अधिकारी की फोटो खूब वाइरल हुई थी। लेकिन फेसबुक पर 'सेक्सिज्म' का शिकार होने वाली केरल की आईपीएस अधिकारी मेरिन जोसेफ ने इसके बाद फौरन अपना फेसबुक पेज डिलीट कर लिया है।

kerala ips

मेरिन के फेसबुक पेज डीलिट करने के बाद भी उसके नाम से फेसबुक पर कई फर्जी पेज बन गए हैं, जिन पर कुछ ही समय में काफी लाइक आ गए हैं। आपको पूरे मामले के बारे में बताएं तो हैदराबाद में ट्रेनिंग ले रही मेरिन को कोच्चि की नई एसीपी बताते हुए किसी ने उनकी तस्वी र फेसबुक पर पोस्ट् कर दी थी। देखते-देखते यह तस्वीर वायरल हो गई। लोग उनकी फोटो पर तरह-तरह के कॉमेट करने लगे।

इन्हीं कॉमेंट में से किसी ने लिखा कि ऐसी खूबसूरत एसीपी के हाथों गिरफ्तार होने के लिए कोच्चि वालों को चोरी करने से भी परहेज नहीं होगा। इस कॉमेंट पर मेरिन ने सफाई दी कि उनकी नियुक्ति जनवरी में होनी है। बावजूद इसके कमेंट्स का सिलसिला नहीं रुका। इन सबसे परेशान मेरिम ने अपना फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया।

गौरतलब है कि फेसबुक पर मेरिन को 'पब्लिक फिगर' बताते हुए कम से कम तीन पेज बनाए गए। इन्हें सोशल साइट पर तेजी से लाइक किया जा रहा है। सिर्फ तीन दिनों के भीतर इन पर 41 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। गौरतलब है कि जोसेफ मरीन ने साल 2012 में पहले प्रयास में ही सिविल सेवा परीक्षा पास की है। उन्होंने दिल्ली के स्टीफंस कॉलेज से स्नातक की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+