Mera Yuva Bharat: सरदार पटेल की जयंती पर लॉन्चिंग, पीएम मोदी का ऐलान, जानिए क्या है ये?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक 'मन की बात' कार्यक्रम में युवाओं के एक राष्ट्रव्यापी संगठन की लॉन्चिंग का ऐलान किया है। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुरू हो रहे इस संगठन का नाम होगा- मेरा युवा भारत या MYBharat.
'मन की बात' कार्यक्रम के 106वें एपिसोड में इसकी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने इससे जुड़ने के लिए देश के नौजवानों को टिप्स भी दिए है। उन्होंने देश के युवाओं से इससे जुड़ने का आ आह्वान करते हुए कहा है कि यह विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति को एकजुट करने की एक अनोखी कोशिश है।

पीएम मोदी ने कहा है, 'मैं आज आपको एक और खुशखबरी सुना रहा हूं....... विशेषकर मेरे नौजवान बेटे-बेटियों को....... जिनके दिलों में देश के लिए कुछ करने का जज्बा है, सपने हैं, संकल्प हैं...... ये खुशखबरी देशवासियों के लिए तो है ही है, मेरे नौजवान साथियों आपके लिए विशेष है.......।'
मेरा युवा भारत- 31 अक्टूबर को लॉन्च होगा
प्रधानमंत्री ने कहा कि '31 अक्टूबर को एक बहुत बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन की नींव रखी जा रही है और वो भी सरदार साहब की जन्मजयंती के दिन........ इस संगठन का नाम है - मेरा युवा भारत....... यानी MYBharat. 'एमवाई भारत' संगठन, भारत के युवाओं को राष्ट्रनिर्माण के विभिन्न आयोजनों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देगा। ये विकसित भारत के निर्माण में भारत की युवा शक्ति को एकजुट करने का एक अनोखा प्रयास है................ '
युवाओं से MYBharat पर रजिस्टर करने का आह्वान
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने 'मेरा युवा भारत' वेबसाइट के बारे में भी बताया है और इस वेबसाइट पर रजिस्टर करने और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए साइन-अप करने का भी आह्वान किया है। उन्होंने कहा, 'मैं युवाओं से आग्रह करूंगा, बार-बार आग्रह करूंगा कि आप सभी मेरे देश के नौजवान, आप सभी मेरे देश के बेटे-बेटी MYBharat.Gov.in पर रजिस्टर करें और विभिन्न कार्यक्रम के लिए Sign Up करें...........।'
MYBharat.Gov.in पूरी तरह से युवाओं की सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया गया प्लेटफॉर्म है। 'एमवाई भारत' पर युवा या पार्टनर के रूप में रजिस्टर करने का विकल्प है। इसके लिए वे सारे युवा नागरिक जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच हैं, वह रजिस्टर कर सकते है।
युवा जिस भी कार्य में जुड़े हुए हैं, उनके लिए इसके माध्यम से एक सकारात्मक व्यक्तित्व विकसित करने का बहुत ही शानदार अवसर दिया जा रहा है। यहां युवा अपने व्यावसायिक कौशल का विकास कर सकते हैं और युवा नेतृत्व के साथ-साथ सामुदायिक भागीदारी की संभावनाओं के बारे में भी जान सकते हैं। राष्ट्रीय महत्त्व की गतिविधियों में भाग लेने और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने का भी यह अवसर उपलब्ध कराता है।
31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भी पुण्यतिथि है और पीएम मोदी ने इस मौके पर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications