राहुल गांधी चिड़िया तो मोदी शेर, दोनों का कोई मुकाबला नहीं: मेनका

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता मेनका गांधी ने टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि कांग्रेस में चालीस क्या उससे भी ज्यादा चोरों ने देश को लूटा है। जिस तरह गरीबों के खून को चूसा है, उससे तो यह साफ हो गया है कि लोग अब ऊब चुके हैं। अब पार्टी का नेतृत्व किसी को भी दे दीजिये, कांग्रेस की वापसी नहीं होने वाली। मेनका ने कहा कि जब पूरी टीम ही चोरों की है, तो सरदार कोई भी हो फर्क नहीं पड़ता। अगर कांग्रेस को वापसी करनी है, तो पार्टी में बदलाव करने होंगे।
यह पूछे जाने पर कि राहुल गांधी को नेतृत्व देने से क्या परिस्थितियां बदल जायेंगी, मेनका ने जवाब दिया कि नेतृत्व में बदलाव कैसा। देश तो दोनों मां-बेटा ही चला रहे हैं। जिन्हें आप प्रधानमंत्री कहते हैं, उन्हें मैं क्या देश भी पीएम नहीं मानता। जब देश तो वही चला रहे हैं, तो नेतृत्व बदलने या नई जिम्मेदारी से क्या फायदा होने वाला। यह पूछने पर कि क्या प्रियंका गांधी कोई नया परिवर्तन ला पायेंगी, तो मेनका ने कहा कि ग्लैमर से देश नहीं चलता।
जाहिर है मेनका गांधी के ये शब्द बाण राहुल को गंभीर रूप से घायल करने वाले हैं, क्योंकि पार्टी इस समय पार्टी में राहुल को बड़ी जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है। कल होने वाली बोर्ड की बैठक में राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications