Mehul Choksi News: मुंबई कोर्ट का बड़ा फैसला, भगोड़े मेहुल चोकसी की अरबों की संपत्तियों की होगी नीलामी
Mehul Choksi News: हीरा कारोबार से जुड़े और लंबे समय से फरार चल रहे मेहुल चोकसी की संपत्तियों की नीलामी को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2,565 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को नीलाम करने की इजाजत दे दी है।
इस आदेश के अनुसार, इन संपत्तियों की बिक्री से प्राप्त रकम को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के रूप में बैंकों के नाम पर रखा जाएगा, ताकि जिन लोगों को इस घोटाले से नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

भगोड़े मेहुल चोकसी की अरबों की संपत्तियों की होगी नीलामी
इस बीच, मुंबई के गोकुल अपार्टमेंट सोसायटी के एक सदस्य प्रियांक पारिख ने खुलासा किया कि चोकसी पर सोसायटी का ढाई से तीन करोड़ रुपये तक का मेंटेनेंस और अन्य शुल्क बकाया है। उन्होंने बताया कि इस राशि के न मिलने का सीधा असर सोसायटी के अन्य सदस्यों पर पड़ रहा है।
यह नीलामी प्रक्रिया उन कोशिशों का हिस्सा है जो सरकार द्वारा आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों में बकाया रकम की वसूली के लिए की जा रही हैं। चोकसी पर पहले ही कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें पंजाब नेशनल बैंक घोटाला प्रमुख है। गौरतलब है कि अब तक, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड से जुड़ी संपत्तियों की बिक्री से 125 करोड़ रुपये की राशि पीड़ितों को लौटाई जा चुकी है। इन संपत्तियों में मुंबई के सांताक्रूज स्थित छह फ्लैट, दो फैक्ट्रियां और गोदाम शामिल हैं ।
इंडिया टीवी के रिपोर्ट के मुताबिक ईडी ने 2018 में चोकसी और उनके समूह की 41 संपत्तियों को ₹1,217.2 करोड़ की राशि के साथ जब्त किया था।
- मुंबई में 15 फ्लैट्स और 17 कार्यालय परिसरों
- कोलकाता में एक मॉल
- अलीबाग में 4 एकड़ का फार्म हाउस
- नासिक, नागपुर, पनवेल (महाराष्ट्र) और तमिलनाडु के विलुपुरम में 231 एकड़ भूमि
- हैदराबाद के रंगा रेड्डी जिले में 170 एकड़ का पार्क, जिसकी अनुमानित कीमत ₹500 करोड़ से अधिक है
- मुंबई के बोरीवली (पूर्व) और सांताक्रूज़ (पूर्व) क्षेत्रों में फ्लैट्स
- मुंबई के सांताक्रूज़ इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग ज़ोन (SEEPZ) में दो कारखाने और गोदाम भी जब्त किए गए हैं।
अब मेहुल चोकसी बोलेगा, सारे राज खोलेगा
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी ने अब संकेत दिए हैं कि वह अपनी चुप्पी तोड़ने को तैयार है। सूत्रों के मुताबिक, चोकसी वास्तव में बोलता है और सारे राज खोलता है, तो यह भारत के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक - PNB स्कैम - में कई बड़े खुलासों की वजह बन सकता है। घोटाले में किस-किस की मिलीभगत थी? कैसे बैंक गारंटी (LoUs) का दुरुपयोग किया गया? विदेश भागने से पहले किन लोगों से संपर्क किया? कैसे संपत्तियों को विदेशों में शिफ्ट किया गया?












Click it and Unblock the Notifications