जब साली ने दिया गुलदस्ता तो शर्मा गए तेज प्रताप यादव, देखें तस्वीरें...

नई दिल्ली। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई को है, शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं, बुधवार शाम को तेज प्रताप के नाम की मेंहदी ऐश्वर्या राय के हाथों में लगी। इस समारोह के दौरान लालू यादव के घर पर जमकर धमाल मचाया गया और इस उत्सव में लालू-राबड़ी की सभी बेटी-दामाद शामिल हुए।

लड़के और लड़की वालों के अलग मंच बनाए गए थे

लड़के और लड़की वालों के अलग मंच बनाए गए थे

इस दौरान लड़के और लड़की वालों के अलग मंच बनाए गए थे, पूरे उत्सव में देशी मिट्टी की खुशबू थी और बेहद ही राजसी ठाठ-बाट के बीच जब अमिर खुसरो की नज्म बजी तो माहौल एकदम रूमानी हो उठा। मौका शादी का था तो जाहिर है छेड़-छाड़ भी होगी और वो हुई भी लेकिन उस वक्त लोग पेट पकड़कर हंसने को विवश हो गए जिस वक्त तेज प्रताप यादव को उनकी साली इति राय गुलदस्ता देने आईं।

शर्म से लाल हो गए तेज प्रताप

शर्म से लाल हो गए तेज प्रताप

आपको बता दें कि तेज प्रताप स्वभाव से काफी संकोची कहे जाते हैं। इसलिए जब इति राय ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया तो वो शर्म से लाल हो गए और शर्माते हुए उन्होंने साली से गुलदस्ता लिया।

तेज प्रताप के इस अंदाज पर हर कोई हंस प

तेज प्रताप के इस अंदाज पर हर कोई हंस प

तेज प्रताप के इस अंदाज पर हर कोई हंस पड़ा। इस मेहंदी सेरेमनी में जहां बहू ऐश्वर्या हरे रंग के लहंगे में नज़र आईं, वहीं, तेज प्रताप व्हाइट एंड पर्पल कुर्ते और पीली रंग की नेहरू जैकेट में दिखे।

दूल्हा-दुल्हन के अलावा पूरा यादव परिवार शामिल

दूल्हा-दुल्हन के अलावा पूरा यादव परिवार शामिल

गौरतलब है कि बेटे की शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव को भी पैरोल मिल गई है जिस वजह से वो पूरी शादी के फंक्शन्स में शामिल रहेंगे, इससे पहले हुई सगाई के दौरान लालू यादव अस्पताल में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+