सस्पेंस खत्म: बेटे तेजप्रताप की शादी में शरीक होने के लिए लालू को मिली पैरोल लेकिन इस शर्त पर

Recommended Video

    Lalu Yadav को मिला Parole, बेटे Tej Pratap की Marriage में होंगे शरीक | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव की ऐश्वर्या राय से शादी 12 मई को है, इस शादी में राजद सुप्रीमो शामिल होंगे या नहीं इस पर पड़ा सस्पेंस अब खत्म हो गया है क्योंकि ऐसी खबर है कि बेटे की शादी में शामिल होने के लिये लालू को पैरोल मिल गई है, इससे पहले पिछले 36 घंटे से लालू प्रसाद को पैरोल मिलने पर संशय था लेकिन अब सारे सस्पेंस खत्म हो गए हैं और आज लालू को तीन दिन की पैरोल दे दी गई है लेकिन पैरोल के दौरान लालू यादव जब तक जेल से बाहर रहेंगे तबतक वे मीडिया से बात नहीं कर पाएंगे। इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी होंगे।

    सप्लीमेंट्री रिपोर्ट पर अटका था मामला

    सप्लीमेंट्री रिपोर्ट पर अटका था मामला

    आपको बता दें कि लालू ने पैरोल के लिए पांच दिन की मांग की थी और सबको उम्मीद थी कि लालू को आसानी से पैरोल मिल जाएगी लेकिन ऐन वक्त पर मामला तब वहां फंस गया जब लालू के पैरोल पर जेल आईजी हर्ष मंगला ने सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मांग ली।

    लालू को बुधवार को पैरोल नहीं मिल पाई थी

    लालू को बुधवार को पैरोल नहीं मिल पाई थी

    जिसके कारण लालू को बुधवार को पैरोल नहीं मिल पाई थी फिलहाल अब राजद पार्टी ने राहत की सांस ली है क्योंकि उनके सुप्रीमो को तीन दिन के लिए ही सही पैरोल मिल गई है।

     लालू फ्लाइट से पटना आयेंगे

    लालू फ्लाइट से पटना आयेंगे

    पैरोल मिलने के बाद लालू आज शाम फ्लाइट से पटना आयेंगे और पारिवारिक समारोह में भाग लें, आपको बता दें कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी 12 मई को है। तेज प्रताप 12 मई को शाम के सात बजे बारात लेकर 5 सर्कुलर रोड पर स्थित अपने होने वाले ससुर डॉ. चंद्रिका राय के सरकारी आवास पर पर पहुंचेंगे।

     मटकोर और हल्दी कलश की रस्में

    मटकोर और हल्दी कलश की रस्में

    द्वारपूजा, जयमाला और प्रीतिभोज का आयोजन वेटनरी कॉलेज कैंपस में किया गया है। इससे पहले 11 मई (शुक्रवार) को मटकोर और हल्दी कलश का कार्यक्रम होगा। जिसमें काफी करीबी लोग ही शामिल होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+