महबूबा मुफ्ती से पीडीपी नेताओं की मुलाकात टली, वजह का खुलासा नहीं
नई दिल्ली। पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) के नेताओं ने अपनी पार्टी की चीफ महबूबा मुफ्ती से मुलाकात टाल दी है। 18 सदस्यीय पीडीपी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल वेद महाजन की अगुवाई में सोमवार को श्रीनगर जाकर महबूबा मुफ्ती से मुलाकात करने वाला था। पीडीपी नेताओं को जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से सोमवार सुबह 11 बजे मुलाकात करने की इजाजत मिली थी। हालांकि पीडीपी नेताओं ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात का फैसला टालने की वजह नहीं बताई है।













Click it and Unblock the Notifications