जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद करने पर महबूबा हुईं नाराज, कहा इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

हाईवे बंद करने पर महबूबा हुईं नाराज,कहा फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगे

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने सेना के जवानों की सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाएं हैं। सेना के मूवमेंट की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे को हफ्ते में दो दिन आम नागरिकों के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। यह आदेश रविवार से उधमपुर जिले में भी लागू हो गया है। काफिला गुजरने के समय हाईवे पर धारा 144 रहेगी, लेकिन इस फैसले के खिलाफ आवाज उठने लगी है।

Mehbooba Mufti

नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने इस फैसले का विरोध किया है। रविवार को हाईवे बंद होने पर पीडीपी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से कश्मीरियों का दमन नहीं कर सकती। कश्मीर हमारा राज्य है, ये हमारी सड़कें हैं, जब भी हम चाहें, हमें उनका उपयोग करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि हाईवे बंद होने की वजह से छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं लोगों से प्रतिबंध को स्वीकार नहीं करने की आग्रह करती हूं। इसकी अवहेलना करें, जहां चाहें जाएं। उन्होंने कहा कि हम इस प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+