'एयर इंडिया में जय हिंद...' निर्देश पर महबूबा मुफ्ती का तंज, 'देशभक्ति ने आसमान को भी नहीं बख्शा'

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने सोमवार को अपने केबिन और कॉकपिट क्रू के लिए नया आदेश जारी किया था। इसके मुताबिक, अब से फ्लाइट में हर घोषणा के बाद सभी कर्मचारियों को 'जय हिंद' बोलना होगा। इस संबंध में एयर इंडिया के डायरेक्टर ऑपरेशंस अमिताभ सिंह ने सोमवार को एडवाइजरी जारी किया था। वहीं, इस आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती का बयान आया है।

Mehbooba Mufti on Air India Jai Hind order, says- Josh of patriotism didnt even spare skies

महबूबा मुफ्ती ने एयर इंडिया के 'जय हिंद' बोलने वाले आदेश पर तंज कसा और कहा कि ये थोड़े आश्चर्य की बात है कि आम चुनावों के नजदीक, देशभक्ति के जोश ने आसमान को भी नहीं बख्शा। महबूबा मुफ्ती ने पुलवामा हमले के वायुसेना की एयर स्ट्राइक के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। महूबबा मुफ्ती ने कहा था कि एयर स्ट्राइक पर सवाल करने वालों को देशद्रोही कहना गलत और चौंकाने वाली बात है।

बता दें कि एयर इंडिया की नई एडवाइजरी के मुताबिक, 'तत्काल प्रभाव से सभी क्रू सदस्यों को हरेक विमान की उद्घोषणा के बाद पूरे जोश के साथ 'जय हिंद' बोलना होगा।' एयर इंडिया के मौजूदा चेयरमैन और एमडी अश्विनी लोहनी ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मई 2016 को भी सभी पायलटों के लिए यह एडवाइजरी जारी की थी। अधिकारियों के अनुसार मौजूदा एडवाइजरी देश के माहौल को ध्यान में हुए स्टाफ के लिए एक रिमाइंडर है।

लोहानी ने मई 2016 में अपने कर्मचारियों को एक चिट्ठी में लिखकर कहा था कि विमान के कैप्टन को पूरी यात्रा के दौरान अपने यात्रियों का साथ जुड़ना चाहिए, और पहले एड्रेस के अंत 'जय हिंद' शब्दों का इस्तेमाल एक जबरदस्त प्रभाव डालेगा। इसके साथ ही लोहानी ने यह भी कहा था कि कर्मचारियों को यात्रियों के साथ हमेशा विनम्र रहना चाहिए और हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखनी चाहिए, यह अच्छी बात होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+