संकट खत्म: महबूबा मुफ्ती होंगी जम्मू-कश्मीर की पहली महिला सीएम
श्रीनगर। कश्मीर में सीएम की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसका समाधान हो गया है। जी हां..ये तय हो गया है कि महबूबा मुफ्ती ही जम्मू-कश्मीर की सीएम बनेंगी। गुरूवार को उन्हें सर्वसम्मिति से पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक दल का नेता चुना गया।
उम्मीद है कि महबूबा आज राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मिलेंगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। जिसके बाद शपथ ग्रहण की तारीख की घोषणा होगी।
बैठक से पहले महबूबा गुरुवार को कब्रगाह पहुंचीं और अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर चादर चढ़ाकर उनसे आशीर्वाद लिया।
परिचय
महबूबा मुफ़्ती का जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा में हुआ था। वो जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री थीं और अब पहली महिला सीएम होंगी।













Click it and Unblock the Notifications