क्या जम्मू कश्मीर से जुड़े इन 10 तथ्यों के बारे में आप जानते हैं
श्रीनगर। 14 फरवरी को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद देश में धारा 370 पर भी बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि राज्य में लागू धारा 370 को अब हटा देना चाहिए। वर्ष 2014 में राज्य में हुए चुनावों के समय से ही इस पर बहस चल रही है। राजनीतिक बातों से परे अगर इस राज्य की और बातों पर नजर डाली जाए तो यह राज्य काफी आकर्षक नजर आता है। इस राज्य की खूबसूरती से अलग यहां की संस्कृति और यहां के लोग भी दुनिया को आकर्षित करते हैं। डल झील, चिनार और कांगड़ी, जम्मू कश्मीर की कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें आप चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर पाएंगे।

राज्य का अपना झंडा
जम्मू कश्मीर का अपना अलग झंडा है जो राज्य में लागू धारा 370 की वजह से इसे मिला हुआ है। लाल रंग का यह झंडा यहां के श्रमिकों और खेती का प्रतीक है। झंडे के बायीं तरफ मौजूद तीन पट्टियां राज्य के तीन क्षेत्रों जम्मू, कश्मीर घाटी और लद्दाख को दर्शाती हैं।

क्या कहता है इतिहास
कहते हैं कि आज जिस क्षेत्र पर कश्मीर स्थित है वहां पर कभी झील हुआ करती थी। इसलिए ही कश्मीर का नाम कई शब्दों के अनुवाद के बाद निकला है जो पानी से संबंधित थे।

बिहार से ज्यादा प्रति व्यक्ति आय
कश्मीर की प्रतिव्यक्ति आय वर्ष 2014 के आंकड़ों के मुताबिक 9754 रुपए थी। अगर बिहार के साथ इसकी तुलना की जाए तो यह कहीं आगे है। बिहार की प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति आय सिर्फ 876 रुपए थी।

दो राजधानियों वाला जम्मू कश्मीर
राज्य में दो राजधानियां हैं जम्मू और श्रीनगर। जहां एक सर्दियों के लिए राजधानी बनी तो दूसरी गर्मियों की राजधानी है।

कितनी है आबादी
राज्य की आबादी 16 मिलियन से भी ज्यादा है। यह आंकड़ें वर्ष 2010 में हुई जनगणना पर आधारित है।

राज्य का राजकीय पशु
जम्मू कश्मीर का राजकीय पशु हांगुल है। हांगुल लाल रंग का जानवर है तो हिरन जैसा दिखता है। कश्मीर के अलावा यह जानवर हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है।

राजकीय पक्षी
ब्लैक नेक्डे क्रेन राज्य का राजकीय पक्षी है। यह पक्षी भूटान और तिब्बत के कई हिस्सों में भी पाया जाता है। यह ज्यादातर उन इलाकों में रहता है जहां पर काफी ठंड होती है।

कमल और कश्मीर
कमल राज्य का राजकीय फूल है और आप डल झील पर अक्सर कमल को खिले हुए देख सकते हैं।

चिनार और कश्मीर का नाता
आपको कश्मीर में चिनार की बहार नजर आएगी और आपको बता दें कि चिनार इस राज्य का राजकीय वृक्ष है। इसके संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कई तरह के प्रयास भी किए गए हैं।

भ्रष्टाचार में सबसे आगे
जम्मू कश्मीर भारत का वह राज्य है जो करप्शन में भी टॉप पर है।
--
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications