महबूबा मुफ्ती का विवादित बयान- लोकसभा चुनाव तक भारत-पाक में तनाव रहेगा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि लोकसभा 2019 की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी रहेगा। यह हाल के दिनों में उनके द्वारा की गई विवादित टिप्पणी की कड़ी में सबसे नया है। महबूबा नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार का विरोध तबसे कर रही हैं जब से बीजेपी जम्मू-कश्मीर में पीडीपी से अलग हो गई थी।

उन्होंने हाल ही में कहा था कि भारत लोकसभा चुनाव प्रक्रिया होने तक सीमा पार तनाव का कोई अंत नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा था, "जब तक चुनाव जारी है, सीमा पार से गोलीबारी जारी रहेगी''। महबूबा ने तब बीजेपी हमला बोलते हुए कहा कि उनके नेता बार-बार एयरस्ट्राइक का उल्लेख अपने लाभ के लिए कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications