महबूबा मुफ्ती की पीएम मोदी से अपील, बॉर्डर पर चल रही खून की होली रोकें

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से अपील की है कि पूर्वी राज्यों को जंग का अखाड़ा ना बनाए, बल्कि जम्मू कश्मीर को दोस्ती का पुल बनाए। उन्होंने कहा कि हमारे बॉर्डर पे इस वक्त, खुदा ना खास्ता, एक तरह से खून की होली चल रही है। देश विकास के रास्ते पर है, हमारे प्रधानमंत्री भी विकास की बात करते हैं, लेकिन इसका उल्टा हमारे प्रदेश में हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री और पाकिस्तान से अपील करती हूं कि जम्मू कश्मीर को जंग का अखाड़ मत बनाइए, दोस्ती का पुल बनाइए।

mehbooba mufti

महबूबा मुफ्ती नए चुने गए पुलिस कॉस्टेबल की परेड कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए प्रदेश में शांति की अपील करते हुए दोनों ही देश के प्रधानमंत्री से अमन कायम करने की बात कही। इस कार्यक्रम में प्रदेश के डीजीपी एसपी वैद्य भी मौजूद थे। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि राज्य की पुलिस के पास काफी मुश्किल चुनौती है, उन्हे राज्य में शांति के लिए अपने ही खून का बलिदान देना पड़ता है, ताकि प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रहे । उन्हें इस बात का खयाल रखना होता है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था ना बिगड़े और कानून व्यवस्था भी कायम रहे।

इससे पहले मुफ्ती ने विधानसभा में कहा था कि जम्मू कश्मीर के लोगों को यह बात याद रखना चाहिए की इन्हें जो भी मिलेगा इस मुल्क से ही मिलेगा कहीं और से नहीं। महबूबा ने कहा, 'हम जम्मू कश्मीर के संविधान को, मुल्क के संविधन को नहीं मानते तो किस को मानते हैं? फिर आपको मिलने वाला क्या है? कहां से मिलेगा? मैं आज रिकॉर्ड पर ये बात लाना चाहती हूं कि जम्मू कश्मीर के जो भी लोग हैं उन्हें जो मिलने वाला है इसी मुल्क से मिलेगा और कहीं से कुछ नहीं मिलेगा।'

इसे भी पढ़ें- बोर्ड पर जाएगी करणी सेना! पाकिस्तान में डर का माहौल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+