महबूबा मुफ्ती ने EU सांसदों के कश्मीर दौरे को बताया पिकनिक, विपक्षी नेताओं से की घाटी में आने की अपील

नई दिल्ली। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के ट्विटर अकाउंट से बुधवार को ट्वीट कर विपक्ष के नेताओं को जम्मू-कश्मीर आने की अपील की गई है। बता दें यह ट्वीट महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने किया है, जबसे पीजीपी की मुखिया को नजरबंद किया गया है तबसे महबूबा मुफ्ती के ट्विटर अकाउंट को उनकी बेटी ही ऑपरेट कर रही हैं। इल्तिजा ने ट्वीट में कश्मीर दौरे पर आये यूरोपियन यूनियन के सांसदों पर भी निशाना साधा है।

Mehbooba Mufti appeal to opposition leaders to come to the jammu and kashmir

इल्तिजा ने ट्वीट में लिखा, यूरोपियन यूनियन के सांसदों की पिकनिक पूरी हो चुकी है अब मेरी गुजारिश है कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, सीताराम येचुरी, शरद यादव सहित कई नेता घाटी का दौरा करें और सरकार के दावों की पोल खोलें। इल्तिजा ने अपने ट्वीट में विपक्ष के नेताओं से उस दावे को खारिज करने की अपील की है जिसमें केंद्र सरकार ने कहा है कि कश्मीर मे कोई भी जा सकता है। बता दें, मंगलवार को यूरोपियन यूनियन के 23 सांसदों का दल कश्मीर का जायजा लेने श्रीनगर पहुंचा था।

यूरोपियन यूनियन सांसदों ने कही ये बात
बुधवार को प्रेस कांफ्रेस में यूरोपियन यूनियन के सदस्यों ने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में यूरोप उसके साथ खड़ा है। कश्मीर के लोगों से हमें काफी उम्मीदें है वह सेना और सरकार का साथ देंगे। अनुच्छेद 370 पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है हमें आशा है कि पाकिस्तान और भारत बातचित से इस समस्या का हल निकाल लेंगे। हमारे दौरे के राजनीतिक रूप से देखा गया जो कि गलत है, हम सिर्फ जम्मू कश्मीर के हालात की जानकारी लेने आये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+