रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई रोके सरकार: महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की है। साथ ही उन्होंने आतंकियों से भी इस एक महीने किसी तरह की हिंसा ना करने को कहा है। मुफ्ती ने कहा, रमजान का महीना आ रहा है। इस एक महीने लोग रोजे रखते हैं और दिन-रात इबादत करते हैं। मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि पिछले साल की तरह इस दफा भी रमजान के दौरान सीजफायर की घोषणा की जाए।

'एक महीना तो आराम से गुजार सके अवाम'

'एक महीना तो आराम से गुजार सके अवाम'

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सर्च ऑपरेशन और सैन्य कार्रवाई पर इस महीने में रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि जम्मू-कश्मीर का अवाम कम से कम रमजान का महीना सुकून से गुजार सकें। बीते साल भी रमजान के दौरान सीजफायर हुआ था।

आतंकी गुटों से भी हिंसा ना करने की अपील

आतंकी गुटों से भी हिंसा ना करने की अपील

महबूबा ने आतंकी गुटो से भी हिंसा ना करने की अपील की है। उन्होंने कहा, मैं आपसे भी अपील करना चाहती हूं कि रमजान का महीना अल्लाह की इबादत करने का होता है। इस पाक महीने में किसी भी तरह का कोई हमला कोई हिंसा ना हो, ये सुनिश्चित करें। रमजान का महीना सात मई से शुरू हो रहा है।

पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

 बीते साल केंद्र ने मानी थी महबूबा की बात

बीते साल केंद्र ने मानी थी महबूबा की बात

बीते साल जम्मू-कश्मीर में रमजान के दौरान घाटी में केंद्र सरकार ने सीजफायर की मंजूरी दी थी। उस समय महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री थीं और भाजपा उनके साथ सरकार में सहयोगी थी। बीते साल रमजान से पहले गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया था, रमजान के दौरान शांति व्यवस्था में सहयोग देने के लिए, सरकार ने घाटी में सुरक्षाबलों को रमजान के दौरान कोई नया ऑपरेशन शुरू ना करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद करते हुए महबूबा ने कहा था कि मैं रमजान में सीजफायर के लिए केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+