मेघालय की नवनिर्वाचित विधानसभा में सिर्फ एक विधायक पर आपराधिक केस, 66 फीसदी करोड़पति

शिलॉन्ग। मेघालय में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के 3 मार्च को नतीजे आए हैं। 60 सीटों वाले मेघालय की 59 सीटों पर चुनाव हुए। नए चुए गए 59 विधायकों में सिर्फ एक विधायक के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार ही नहीं बल्कि पिछली विधानसभा में भी एक विधायक के खिलाफ ही आपराधिक मुकदमा दर्ज था। 2013 में 60 सदस्यों की विधानसभा में एक विधायक के खिलाफ क्रिमिनल केस था।

करोड़पति विधायक बढ़े

करोड़पति विधायक बढ़े

मेघालय विधानसभा के नए चुने गए सदस्य काफी अमीर हैं। 59 सदस्यों में 66 फीसदी करोड़पति हैं। 59 विधायकों में से 39 विधायक करोड़पति हैं। वहीं 2013 की विधानसभा की बात करें तो 60 में से 36 विधायक (60 फीसदी) करोड़पति थे। करोड़पति विधायकों में कांग्रेस के पास सबसे ज्यादा करोड़पति विधायक हैं। राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस के 21 में से15 एमएलए करोड़पति हैं। एनपीपी के 19 में से 12, यूडीपी के 6 में से 4, भाजपा के दो, पीडीएफ के दो और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी अपनी संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा बताई है।

 औसत संपत्ति 2013के मुकाबले घटी

औसत संपत्ति 2013के मुकाबले घटी

विधायकों की औसत संपत्ति की बात करें तो 2013 में प्रति विधायक से 7.77 करोड थी,जो इस दफा 7.18 करोड़ है। दलगत विधायकों की औसत सपंत्ति देखें तो कांग्रेस के 21 विधायकों की औसत संपत्ति 5.61 करोड़, एनपीपी के 19 विधायकों के पास औसतन 6.48 करोड़ की संपत्ति, यूडीपी के छह विधायकों के पास औसतन 18.77 करोड़, पीडीएफ के चार विधायकों के पास 3.34 करोड़, एचएसपीडीपी के दो विधायकों के पास 15.11 और भाजपा के दो विधायकों के पास 8.35 करोड़ की औसतन संपत्ति है। 59 विधायकों में से सात ने अपने आय के स्त्रोत की जानकारी नहीं दी है।

 59 में से सिर्फ तीन महिला विधायक

59 में से सिर्फ तीन महिला विधायक

2018 की मेघालय विधानसभा में 20 विधायक फिर से चुने गए हैं। दोबारा चुने गए विधायकों की औसत संपत्ति 11.06 करोड़ है। मेघालय की नई विधानसभा में 39 विधायक 25 से 50 साल की उम्र के बीच हैं और 20 विधायक 51 से 70 साल की उम्र के। इस दफा तीन महिला विधायक हैं, वहीं 2013 में चार महिला विधायक चुनी गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+