मेघालय: खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए पहुंची नौसेना टीम
नई दिल्ली। मेघालय के कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों को बचाने के लिए पिछले दो सप्ताह से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक सभी कोशिशें नाकाम साबित हुई है। 13 दिसंबर से इस खदान में मजदूर फंसे हुए हैं। खदान में पानी का स्तर कम नहीं होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन से बाहर निकालने में दिक्कत आ रही है। नौसेना और एनडीआरएफ के गोताखोरों को रेस्क्यू ऑपरेशन को लगाया गया है।

वहीं, सीआईएल के इंजीनियर इन चीफ जेएस गिल ने कहा कि गोताखोर खदान में गए हैं। अगर उनसे कुछ नहीं होता है तो पंप का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंप से पानी बाहर निकालने में कम से कम पांच दिन का वक्त लग जाएगा।
एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडर एसके सिंह ने कहा ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करने के लिए कुछ और टीमें भी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि ओडिशा फायर सर्विस अपने 10 हाई प्रैसर पंप के साथ पहुंची है। वहीं, नेवी के गोताखोर भी पहुंचे हैं, जिन्हें परिस्थिति के बारे में बताया जा चुका है। बता दें कि मेघालय के पूर्वी जैंतिया पहाड़ी की चोटी पर स्थित इस खदान में 13 दिसंबर को पानी भर गया था, जिसके बाद 15 मजदूर वहां फंस गए थे।
राहत और बचाव कार्य में कई संस्थाओं ने आगे हाथ बढ़ाया लेकिन समय बीतने के साथ श्रामिकों को बचाने की चुनौती बढ़ती जा रही है।
बता दें कि फंसे हुए सात मजदूरों का परिवार पहले ही उनके जिंदा बाहर निकलने की उम्मीद छोड़ चुका है और अंतिम संस्कार के लिए सरकार से उनके शव को बाहर निकालने का आग्रह किया है।












Click it and Unblock the Notifications