गुरुग्राम में नागालैंड के दो लोगों की रहस्यमय मौत पर मेघालय के मुख्यमंत्री ने जताई चिंता, की इंसाफ की मांग
नई दिल्ली, जुलाई 5। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में नागालैंड के दो लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में इंसाफ की मांग अब तेज हो गई है। दरअसल, नागालैंड के राज्यपाल ने अमित शाह से इंसाफ की मांग की है तो वहीं मेघालय के भी कई बड़े नेताओं ने भी इस घटना की निंदा की है। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है। साथ ही संगमा ने ये आश्वासन दिया है कि इस रहस्यमय मौत की वजह को जल्द उजागर किया जाएगा।

Recommended Video
मेघालय के इन नेताओं ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी
वहीं मेघालय में विपक्ष के नेता मुकुल संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी लिख कानूनी प्रक्रिया के तहत मृतकों को इंसाफ दिलाने की मांग की है। संगमा ने अपने पत्र में कहा है कि इस तरह की घटनाओं से राष्ट्र की शांति, सद्भावना और एकता वाली छवि को गंभीर चुनौती मिल सकती है। वहीं लोकसभा सांसद अगाथा संगमा ने भी गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा है कि पहली नजर में ये मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत होता है, जिसमें सच्चाई को बाहर लाने के लिए उच्चतम जांच के आदेश जरूरी हैं, मैं मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि गुरुग्राम में गारो जनजाति की एक लड़की रोजी संगमा की 24 जून को गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई थी। रोजी की मौत को लेकर ये बताया गया कि उसने आइसक्रीम खाई और उसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी। बाद में अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। रोजी की मौत से उसका कजिन सैमुअल बहुत दुखी था। 26 जून की सुबह उसका भी शव गुरुग्राम के एक होटम में पंखे से लटका हुआ मिला। इन दोनों ही मामलों में पुलिस अभी तक मौत के सही कारण का पता नहीं लगा पाई है। ये दोनों नागालैंड के दिमापुर के रहने वाले थे।












Click it and Unblock the Notifications