मेघालय- UNWTO की 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता' के लिए चुना गया कोंगथोंग गांव, सीतारमण ने CM को दी बधाई

संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में भारत की ओर से जिन तीन नामों को भेजा गया है उनमें मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित कोंगथोंग गांव को नाम भी शामिल है।

शिलांग, 9 सितंबर। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में भारत की ओर से जिन तीन नामों को भेजा गया है उनमें मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित कोंगथोंग गांव को नाम भी शामिल है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने इस बात की जानकारी दी। शिलांग के दक्षिण में लगभग 60 किलोमीटर दूर खत-अर शांग क्षेत्र में बसा यह छोटा सा गांव कोंगथोंग अपने मनोरम दृश्य, अनूठी संस्कृति और मनमोहक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।

Kongthong

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यंमत्री ने ट्वीट कर कहा किन संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में भारत की ओर से दी गई एंट्री में अन्य दो गांव के अलावा कोंगथोंग गांव का नाम भी शामिल किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि यूएनडब्ल्यूटीओ गांवों के सर्वोत्तम उदाहरणों की तलाश में है, ऐसे गांव जो समुदाओं, स्थानीय परंपराओं और विरासत की रक्षा के लिए पर्यटन की शक्ति का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि यूएनडब्ल्यूटीओ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन के लिए नवीन और परिवर्तनकारी दृष्टिकोण अपनाने वाले गांवों की पहचान करना चाहता है।

यह भी पढ़ें: मेघालय में पूर्व अलगाववादी की कथित हत्या पर भड़की हिंसा

इस अनूठी प्रथा के लिए प्रसिद्ध है गांव

यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता का लक्ष्य क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना और शहरों की और पलायन करती ग्रामीण आबादी को रोकना है। कोंगथोंग के एक नेता ने कहा कि यह गांव उन 12 शोंग (गांवों) में से एक है जहां जन्म के समय बच्चे को एक धुन देने की अनूठी प्रथा है। यह धुन बच्चे की मृत्यु तक उसके साथ रहती है। युवा नेता रोथेल खोंगसिट ने कहा कि यह प्रथा अब लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस गांव को व्हिसलिंग गांव के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम उसे पत्रकारों द्वारा दिया गया था।

निर्मला सीतारमण ने गोद ले रखा है गांव
बता दें कि इस गांव को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने 2019 से गोद ले रखा है। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) की सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में गांव का नाम चुने जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+