मेघालय के राज्यपाल वी. संगमुंगनाथन ने दिया इस्तीफा, राजभवन को 'लेडीज क्लब' बनाने का लगा था आरोप

काफी समय से राजभवन के कर्मचारी उन्हें हटाए जाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय में चिट्ठी भी भेजी थी।

शिलॉन्ग। मेघालय के राज्यपाल वी. संगमुंगनाथन ने आज यानी गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा देने की खबर है। सूत्रों की मानें तो अपने खिलाफ लगातार हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने राज्यपाल पद छोड़ दिया है। दरअसल, काफी समय से राजभवन के कर्मचारी उन्हें हटाए जाने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय में चिट्ठी भी भेजी थी। राजभवन के कर्मचारियों ने राज्यपाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने राजभवन को एक 'लेडीज क्लब' बना दिया है।

V Shanmuganathan मेघालय के राज्यपाल वी. संगमुंगनाथन ने दिया इस्तीफा, राजभवन को 'लेडीज क्लब' बनाने का लगा था आरोप
ये भी पढ़ें- बीएमसी चुनाव में नहीं होगा गठबंधन, भाजपा ने गुंडों को किराए पर रखा है- उद्धव ठाकरे

राजभवन के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को मेघायल के राज्यपाल के खिलाफ जो शिकायती पत्र लिखा था उसमें कहा गया था- 'हम उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री हमारी इस शिकायत पर कार्रवाई करेंगे और मेघालय के राज्यपाल वी. संगमुंगनाथन को हटाकर राजभवन की गरिमा का ध्यान रखेंगे।' शिकायती पत्र में कहा गया था कि संगमुंगनाथन ने राजभवन की गरिमा से समझौता किया है। इस चिट्ठी की एक कॉपी को केन्द्रीय गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को भी भेजी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+