मेघालय की वेलेंशिया ने खास अंदाज में गाया 'ऐ मेरे प्यारे वतन', सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली, 15 अगस्त। पूरा देश इस समय आजादी की 75वीं सालगिरह मना रहा है। लोग देश के स्वतंत्रता सैनानियों और वीर जवानों को आज याद कर रहे हैं। इस मौके पर मेघालय की 19 साल की वेनेशिया के वॉरशॉन्ग ऊर्फ निनी ने ऐ मेरे प्यारे वतन गाने को इतनी खूबसूरती से गाया है कि जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जा। निनी का यह गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। निनी ने अपनी खूबसूरत आवाज से पूरे नॉर्थ ईस्ट में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन ऐ मेरे प्यारे वतन गाने को अपने अलग ही अंदाज में गाकर उन्होंने देशभर में लोगों का सोशल मीडिया पर ध्यान अपनी ओर खींचा है। खास बात यह है कि वेनेशिया का यह पहला हिंदी गाना है जो उन्होंने गाया है।

venetia

वेनेशिया ने बताया कि वह हमेशा से कोरोना काल में महामारी के दौरान लॉकडाउन में देश के लिए कुछ प्रेरणादायक करना चाहती थीं। लॉकडाउन के दौरान मैं हर रोज कोरोना से जुड़ी खबरें सुनती थी। हमने देखा है कि कैसे हर घंटे हमारे जवान और इस समय हमारे डॉक्टर फ्रंट पर आगे आकर लड़ रहे हैं, उनके सम्मान में मैं एक गाना गाना चाहती थी और उन्हें समर्पित करना चाहती थी। मैंने अपने पिता से इस बारे में कहा और इस मौके के लिए अनुकूल गाने की तलाश शुरू की। यह काफी मुश्किल गाना है, लेकिन मेरे दोस्तों ने काफी मदद की, उनकी मदद से मैं गाने के बोल को सीख सी और सही सुर में इसे गा सकी। यह गाना मेरे देश के योद्धाओं के लिए समर्पित है, जिन्होंने हमारे लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

बता दें कि वेनेशिया अरोहा कोएर की भी सदस्य हैं जोकि शिलॉन्ग का ग्रुप है। वेलेंशिया ने महज 10 साल की उम्र में गाना गाना सीखना शुरू कर दिया था। वह फिलिपींस में संगीत की शिक्षा हासिल करने जाना चाहती हैं। वेनेंशिया का कहना है कि यूट्यूब वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने देखा है और लगातार गाने के व्यूज बढ़ रहे हैं। लेकिन वेलेंशिया कहती हैं कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर देश के जवान उनके गाने को देखें और पसंद करें। वेलेंशिया के पिता मेघालय स्थिति सिविल अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट हैं, जबकि मां दिव्यांग बच्चों के लिए काम करती हैं। निनी का सपना है कि वह संगीत के क्षेत्र में देश का प्रतिनिधित्व करें। निनी ने अपना गाना देश के कोविड वॉरियर्स को समर्पित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+