Meghalaya Election: मेघालय के पूर्व गृहमंत्री का निधन, सोहियोंग सीट पर चुनाव स्थगित

मेघालय के पूर्व गृहमंत्री का आकस्मिक निधन। एचडीआर लिंगदोह चुनावी अभियान के दौरान अचानक से बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया।

hdr lyngdoh

Meghalaya Election: मेघालय में विधानसभा चुनाव के दौरान ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहियॉन्ग विधानसभा सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से यहां चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। युनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एचडीआर लिंगदोह के आकस्मिक निधन की वजह से यहां चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी एफआर खारकोनगर ने बताया कि एचडीआर लिंगदोह जोकि सोहियोंग विधानसभा से उम्मीदवार थे, उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यहां पर चुनाव प्रक्रिया स्थगित हो सकती है।

एचडीआर लिंगदोह चुनावी अभियान के दौरान अचानक से बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने दुख जाहिर किया और उनके द्वारा समाज में उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा, मैं वरिष्ठ नेता एचडीआर लिंगदोक के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं। लिंगदोह कई पदों पर बीते साल काम किया है। उनका निधन मेघालय के लिए बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

मेघालय के पूर्व गृहमंत्री लिंगदोह पिछले चुनाव में हार गए थे। कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने 2018 में चुनाव लड़ा था, इसके बाद वह यूडीपी के टिकट से चुनाव लड़ रहे थे। मुकुल संगमा की सरकार में वह गृहमंत्री थे। उन्हें लोग माहेह के नाम से जानते थे। सबसे पहले 1988 में उन्होंने सोहियोंग से चुनाव में जीत दर्ज की थी। गौर करने वाली बात है कि मेघालय में कुल 60 विधानसभा सीटें हैं, जिसमे से 59 सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होगा। मेघालय के साथ नागालैंड में भी 27 फरवरी को चुनाव होंगे। त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव के नतीजे 2 मार्च को होंगे। त्रिपुरा में सभी 60 सीटों पर मतदान 16 फरवरी को हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+