#MeghalayaElection2018: दोनों सीटों से जीते मेघालय के सीएम मुकुल संगमा, क्या फिर बनाएंगे सरकार...
नई दिल्ली। मेघालय में विधानसभा चुनाव को लेकर वोटों की गिनती का दौर जारी है। इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी इस ये जल्द ही साफ हो जाएगा। इस बीच बड़ी खबर ये है कि प्रदेश के सीएम मुकुल संगमा ने शानदार जीत दर्ज की है। मुकुल संगमा इस बार दो सीटों अंपाती और सोंगसाक से चुनाव मैदान में उतरे थे, दोनों ही सीटों पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है। हालांकि मुकुल संगमा क्या एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने जा रहे हैं, इसका फैसला तो चुनाव के फाइनल नतीजे आने के बाद ही चलेगी। फिलहाल मेघालय में अब तक प्राप्त रुझानों में सत्ताधारी कांग्रेस एक बार फिर से प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

अंपाती और सोंगसाक से जीते मुकुल संगमा
मेघालय की 59 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने जहां अब तक 13 सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं 9 सीटों पर बढ़त बना रखी है। दूसरी ओर बीजेपी और एनपीपी गठबंधन कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। एनपीपी ने अब तक 12 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं 4 सीटों पर पार्टी आगे चल रही है। इस बीच मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा की जीत से पार्टी का मनोबल और मजबूत हुआ होगा। मुकुल संगमा दो सीटों अंपाती और सोंगसाक से चुनाव मैदान में उतरे और दोनों ही सीटों से जीत दर्ज की है।

बीजेपी-एनपीपी दे रही कड़ी टक्कर
बीजेपी की बात करें तो पार्टी ने अब तक एक सीट पर जीत दर्ज की है वहीं 5 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली हुई है। कुल मिलाकर बीजेपी-एनपीपी गठबंधन ने प्रदेश में 13 सीटें जीत दर्ज की है, वहीं 9 सीटों पर ये गठबंधन आगे चल रहा है।

कांग्रेस प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी
फिलहाल मेघालय में कांग्रेस भले ही सबसे पार्टी बनकर उभरी हो लेकिन उसे सरकार बनाने के लिए नए साथियों की तलाश करनी होगी। मेघालय में अन्य पार्टियों की बात करें तो यूडीपी के खाते में 3 सीटें गई हैं, वहीं 3 सीटों पर यूडीपी आगे चल रही है। इसके अलावा अन्य के खाते में 6 सीटें गई हैं, 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। सरकार बनाने के लिए कांग्रेस हो या बीजेपी-एनपीपी गठबंधन दोनों को ही सरकार बनाने के लिए इन पार्टियों के साथ गठबंधन करना होगा।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications