VIDEO: मेघालय CM ने स्टेज पर दी शानदार परफॉर्मेंस, गाया ये गीत
ईटानगर, 19 अक्टूबर; मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा की एक वीडियो क्लिप इन दिनो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो क्लिप में सीएम संगमा ब्रायन एडम्स का एक लोकप्रिय गीत गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वायरल क्लिप को इंटरनेट पर लोगों काफी सराहा जा रहा है। कॉनराड संगमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में शिलांग हवाई अड्डे के आसपास के ग्रामीण इलाकों से एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था।

ईटानगर में एक कार्यक्रम में शूट किए गए वीडियो में कॉनराड संगमा ब्रायन एडम्स का फेमस गीत 'समर ऑफ 69' गाते हुए दिखाया दे रहे हैं। पूरे वीडियो में मुख्यमंत्री को परफॉर्मेंस के दौरान खूब एन्जॉय करते देखा जा सकता है। नॉर्थ ईस्ट टुडे में वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने ईटानगर में ब्रायन एडम्स की 'समर ऑफ 69' गाया। ये अभी इंटरनेट पर सबसे कूल चीज है।
वीडियो को अभी तक 12 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का ये कूल अंदाज देखकर लोग तारीफ कर रहे हैं और उनके कौशल की सराह रहे हैं। वीडियो पर मिताली मुखर्जी ने ट्वीट कर लिखा कि, अच्छा औऱ कूल कॉर्डिनेशन, कॉनराड संगमा ने अपने स्कूल के बैंड से साथ मजेदार गीत गाया। एक यूजर्स ने लिखा, खूबसूरत, बहुत सुंदर गाया।
गीत समर ऑफ़ 69 1984 में रेकलेस एल्बम पर रिलीज़ किया गया था। यह गाना युवाओं के लिए अनऑफिशियल कमिंग ऑफ एज ट्रैक बन गया है। आप भी वीडियो देखकर बताए कि आपको मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा का ये अंदाज कैसा लगा?












Click it and Unblock the Notifications