Social Media Influence ने चर्च में लगाया 'जय श्रीराम' का नारा, मेघालय पुलिस ने दर्ज किया मामला
Meghalaya Church News: मेघालय पुलिस ने एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावलिननॉन्ग गांव स्थित एक चर्च में जबरन घुसने और 'जय श्रीराम' के नारे लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह घटना तब सामने आई जब इन्फ्लुएंसर आकाश सागर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और उनके साथी चर्च में प्रवेश कर धार्मिक नारे लगा रहे थे। आकाश के इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।
धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
वीडियो में आकाश और उनके साथियों को चर्च के पवित्र क्षेत्र में घुसते हुए और ईसाई भजनों के स्थान पर धार्मिक नारे लगाते हुए दिखाया गया है। इस कृत्य को लेकर एक कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि यह कार्य जानबूझकर और साजिश के तहत किया गया था, और इसका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना और सांप्रदायिक विवाद भड़काना था।

मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने दिया यह रिएक्शन
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने इस कृत्य की निंदा की और कहा कि प्रशासन कानूनी कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कृत्य राज्य में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश थी। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आकाश सागर ने आरोपों का खंडन करते हुए सोशल मीडिया पर कहा, "क्या जय श्री राम कहने से कोई अपराध हो गया?" उन्होंने अपने आलोचकों को 'देशद्रोही' करार दिया और एक पुराने न्यायालय के फैसले का हवाला देते हुए अपने कृत्य को न्यायसंगत बताया, जिसमें एक मस्जिद के अंदर धार्मिक नारे लगाने पर किसी प्रकार की आपराधिक कार्रवाई को खारिज किया गया था।पुलिस ने होटल्स, 'होमस्टे' और टूर ऑपरेटर से कहा है कि अगर उनके पास आकाश सागर के बारे में कोई जानकारी है, तो वह इसकी सूचना दें।
यह भी पढ़ें जम्मू कश्मीर के पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, बारामूला में हर तरफ ढकी बर्फ की सफेद चादर,देखिये VIDEO












Click it and Unblock the Notifications