Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देश में कोरोना की स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह ने स्वास्थ्य मंत्री के साथ की बैठक

देश में कोरोना की स्थिति पर गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक की

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह की अध्‍यक्षता में COVID-19 स्थिति पर वार्ता करने के एक बैठक आयोजित की गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन, कैबिनेट सचिव और अन्य शीर्ष अधिकारी बैठक में भाग ले रहे हैं।

amit

Recommended Video

    Coronavirus : Arvind Kejriwal बोले, Delhi में कोरोना पर केंद्र का अनुमान गलत | वनइंडिया हिंदी

    इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में कोरोना के मामलों की समीक्षा की । इस बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा और गृहसचिव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अनलॉक टू शुरू होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के तरीकों पर भी चर्चा की जा रही है। इसके अलावा देश भर में कोरोनावायरस से बचाव के लिए प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन कराए जाने के तरीकों पर भी चर्चा की गई।

    बता दें देश में कोरोना वायरस के कारण बने हालातों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे है। इससे पूर्व मंगलवार को शाह ने खाद्य मंत्री, वित्‍तमंत्री समेत अन्‍य मंत्रियों के साथ बैठक की थी। गृहमंत्री ने 30 जून को भी कोरोना की स्थिति पर वार्ता करने के लिए बैठक की थी। जिसमें साथ ही दिल्ली में कंटेनमेंट जोन के हालात और कंटेनमेंट एरिया में डोर टू डोर टेस्टिंग में कैसे कदम बढ़ाने हैं इस पर डॉक्टरों की टीम के साथ चर्चा की गई. सूत्रों ने बताया गया था कि बैठक के मुताबिक दिल्ली में स्थिति नियंत्रण में हैं। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली में कोरोना वायरस को देखते हुए घर-घर की जाने वाली स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है. गृह मंत्रालय ने अपनी समीक्षा के बाद पाया कि पहले कंटेनमेंट जोन के सभी घरों की स्क्रीनिंग और सीरो सर्वे को प्राथमिकता दी जाए. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली के सभी 35 लाख से ज्यादा घरों की 6 जुलाई तक स्क्रीनिंग के आदेश दिए थे।

    देश में 6 लाख पार होने वाला हैंं कोरोना का आंकड़ा

    बता दें देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही कोरोना वायरस के कारण अलग-अलग राज्यों में 507 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18,653 नए केस सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं। वहीं, मृतकों की संख्या भी 17,400 तक पहुंच गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि अभी तक देश में कोरोना वायरस के 3,47,979 मरीज ठीक हो चुके है, जिसके बाद एक्टिव केस 2,20,114 बचे हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+