खड़गे के आवास पर शुरू हुई INDIA ब्लॉक की बैठक, मोदी सरकार को घेरने के लिए तय होगी रणनीति

INDIA Bloc: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में भाग लेने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी पहुंचे। ऐसा बताया जा रहा है कि संसद सत्र को लेकर INDIA गठबंधन की बैठक खड़गे के आवास पर बुलाई गई है।

खड़गे की अध्यक्षता में हुई इंडिया अलायंस की बैठक में बजट को भेदभावपूर्ण बताया गया। साथ ही, बैठक में बुधवार 24 जुलाई की सुबह से सांसद के बाहर प्रदर्शन करने की बात भी कहीं। इंडिया ब्लॉक फ्लोर लीडर्स की बैठक में कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, बजट पर हम लोगों ने चर्चा की।

Mallikarjun Kharge

ये बजट तीन चौथाई हिंदुस्तान के राज्यों में, खासतौर से उन राज्यों से जहां गैर भाजपाई सरकार है पूरी तरह से ब्लैक आउट किया गया है... शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढ़ंग से हम अपनी बात को सामने रखेंगे... बजट भारत के संघीय ढ़ांचे के खिलाफ है... यह भारत सरकार का बजट है लेकिन इसे ऐसे पेश किया गया है जैसे यह भाजपा का बजट हो।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, 'यह बहुत निराशाजनक बजट है। अपने सिंहासन को बचाने के लिए यह बजट लाया गया है। किसानों के लिए हमारी MSP को लेकर अपेक्षा थी वो इसमें नहीं है। रेल को लेकर जितनी दुर्घटनाएं हो रही हैं...रेलवे बजट भी काफी कमजोर बनाया गया है।'

खड़गे ने कहा कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, केरल में बाढ़ की स्थिति है... उसे लेकर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से रेलवे पर कोई फोकस नहीं गया। इस बजट में यात्रियों की सुरक्षा पर कोई फोकस नहीं किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+