कौन हैं विक्रम मिसरी की पत्नी डॉली? क्या करती हैं काम, जानें विदेश सचिव के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में?
Vikram Misri family Wife Daughter: भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार जानकारी देने वाले विदेश सचिव विक्रम मिसरी और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना करना पड़ रहा है। जब विक्रम मिसरी ने दुनिया को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में 7 मई 2025 को बताया तो उनकी खूब वाहवाही हुई लेकिन जब उन्होंने 10 मई 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम (सीजफायर) की घोषणा के बारे में जानकारी दी तो सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी। विदेश सचिव विक्रम मिसरी के परिवार, खासकर उनकी बेटी और पत्नी के खिलाफ ऑनलाइन काफी कुछ लिखा गया। इन ट्रोलर्स को जवाब सांसद असदुद्दीन ओवैसी, अखिलेश यादव से लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) तक ने दिया है। विक्रम मिसरी ने ट्रोलिंग के बाद अपना एक्स अकाउंट प्राइवेट कर लिया है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोमवार 12 मई को विक्रम मिसरी के परिवार, खासकर उनकी बेटी के खिलाफ ऑनलाइन दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की और कहा कि उनका नंबर ऑनलाइन शेयर करना "बेहद गैरजिम्मेदाराना हरकत है।" ट्रोलर्स ने मिसरी का नंबर भी ऑनलाइन शेयर किया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर ने कहा, ''भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी के परिवार, विशेष रूप से उनकी बेटी के खिलाफ किए गए निंदनीय ऑनलाइन दुर्व्यवहार की राष्ट्रीय महिला आयोग कड़े शब्दों में निंदा करता है। विदेश सचिव की बेटी की व्यक्तिगत संपर्क जानकारी साझा करना गंभीर रूप से गैर-जिम्मेदाराना काम है। यह गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन है, जो उनकी सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''विक्रम मिसरी जैसे देश के वरिष्ठतम सार्वजनिक सेवकों के परिवार के सदस्यों पर इस तरह के व्यक्तिगत हमले न केवल अस्वीकार्य हैं, बल्कि नैतिक रूप से भी अक्षम्य हैं। हम सभी से शालीनता, सभ्यता और संयम दिखाने का आग्रह करते हैं। आइए, हम इससे ऊपर उठें!।'' विक्रम मिसरी का परिवार इसके बाद से चर्चाओं में हैं, आइए जानें उनके परिवार के बारे में?
Vikram Misri Family: विक्रम मिसरी का परिवार
🔴 विक्रम मिसरी भारत के एक प्रतिष्ठित और सबसे अनुभवी आईएफएस अधिकारी हैं। विक्रम मिसरी ने 15 जुलाई 2024 को भारत के 35वें विदेश सचिव के रूप में पदभार संभाला है। विक्रम मिसरी तीन प्रधानमंत्रियों इन्द्र कुमार गुजराल, मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। जनवरी 2022 से जून 2024 तक विक्रम मिसरी ने उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की भूमिका निभाई, जहां वे रणनीतिक मामलों के प्रबंधन में शामिल थे।
🔴 विक्रम मिसरी भारतीय विदेश सेवा [आईएफएस] के 1989 बैच के राजनयिक हैं। विक्रम मिसरी कश्मीर के रहने वाले हैं, उनका जन्म श्रीनगर में हुआ था। उनका जन्म 7 नवंबर 1964 को श्रीनगर में हुआ था और उन्होंने अपने शुरुआती साल जम्मू-कश्मीर में बिताए हैं। विक्रम मिसरी एक कश्मीरी पंडितों के परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
🔴 विक्रम मिसरी की प्रारंभिक शिक्षा वहीं बर्न हॉल स्कूल और डीएवी स्कूल से हुई थी। उन्होंने कश्मीर के उधमपुर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में भी पढ़ाई की है। विक्रम मिसरी ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में भी पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से इतिहास में ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री ली है। उन्होंने एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से एमबीए की डिग्री ली है।
🔴 विक्रम मिसरी के परिवार में उनकी पत्नी डॉली मिसरी और उनके दो बच्चे हैं। डॉली मिसरी को अक्सर उनके पति के साथ कई कार्यक्रमों में देखा गया है। डॉली मिसरी अक्सर एनजीओ के कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डॉली मिसरी फिलहाल एक्सटर्नल अफेयर्स स्पाउसेस असोसिएशन नाम की संस्था EASA की अध्यक्ष हैं। 1971 में इस संस्था को भारतीय विदेश सेवा अधिकारियों के जीवनसाथी का प्रतिनिधित्व और उनका समर्थन करने के लिए बनाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications