मिलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की बेटी से, घुड़सवारी की शौकीन अनन्या ने बताया कैसा होगा उनके सपनों का राजकुमार
ग्वालियर। 18 सालों से कांग्रेस के साथ चल रहे सिंधिया राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बन चुके हैं। सिंधिया के इस फैसले पर उनके परिवार की तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई है। बेटे महाआर्यमन ने पापा के फैसले को गर्व करने वाला फैसला बताया है। सिंधिया अपने पिता माधवराव सिंधिया की ही तरह एक फैमिली मैन हैं और एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि उनके बच्चे उनकी जान हैं। सिंधिया की बेटी राजकुमारी अनन्या राजे अपने पापा की जान हैं। आइए आपको बताते है उनकी बेटी राजकुमारी अनन्या के बारे में।

पहली बार जनवरी 2019 में आईं सामने
अनन्या राजे की पहली झलक सार्वजनिक तौर पर जनवरी 2019 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए प्रतिष्ठित बॉलडांस इवेंट में देखा गया था। उस समय 16 साल की रही अनन्या ने इस इवेंट में लीकोआनेत- हेमंत का डिजाइन किया हुआ बॉल गाउन पहना था। दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ने वाली अनन्या को यहां पर अपने डिजाइनर को भी 'जी' के साथ संबोधित करते हुए सुना गया था।

घुड़सवारी की शौकीन राजकुमारी
अपने भाई महाआर्यमन के साथ इस बॉल इवेंट में शामिल अनन्या राजे घुड़सवारी की शौकीन हैं। आठ साल की उम्र से ही वह अपने इस शौक को पूरा कर रही हैं और उनका परिवार चाहता है कि वह इसे आगे बढ़ाएं। उनके पास एक घोड़ा है और इसका नाम गिगी है। अमेरिकी डिजाइनर वर्जिल अब्लोह उनके फेवरिट फैशन डिजाइनर हैं और उन्हें मेकअप का कोई ज्यादा शौक नहीं है।

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग डरावना अनुभव
राजकुमारी अनन्या के मुताबिक ऋषिकेश में रीवर राफ्टिंग उनका अब तक का चुनौतीपूर्ण अनुभव है और इसे वह अपना अब तक का डरावना एक्सपीरियंस भी बता चुकी हैं। अनन्या की कमजोरी बटर चिकन है और भारत से बाहर होने पर वह जहां कहीं भी इस डिश को पाती हैं, चखना नहीं भूलती हैं। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी की लाडली अनन्या पेरिस के ला बेले इवेंट में हिस्सा लेने वाली सबसे कम उम्र की प्रतियोगी थीं।

कैसा होगा प्रिंस चार्मिंग
अनन्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'डैड चाहते हैं कि मै लिबरल आर्ट्स में पढ़ाई करूं और मुझे फाइन आर्ट्स का जुनून है। उम्मीद है कि मैं किसी दिन ब्रांडिंग या फिर ग्राफिक डिजाइन में आगे बढ़ूगी।' इसी इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्रिंस चार्मिंग के बारे में भी बताया था। अनन्या ने कहा था उन्हें अपनी जिंदगी में एक ऐसा इंसान चाहिए जो दयालु हो और जिसका सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो।












Click it and Unblock the Notifications