गायों से इतना लगाव कि बछिया को बना लिया बेटी,साथ खाते हैं,बिस्तर पर सुलाते हैं
कारोबारी को गायों से इतना प्रेम है कि उन्होंने गाय के बछिए को ही अपनी बेटी बना दिया। वो बछिए को अपनी बेटी मानते हैं।
अहमदाबाद। गो रक्षा का मुद्दा इन दिनों में चर्चा का विषय बना हुआ है। गो रक्षा के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गो रक्षक से मिलवा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा।

44 साल के विजय प्रसन्ना को गायों से बेहद लगाव है। इसी लगाव के चलते प्रसन्ना ने बछिया को अपनी बेटी मान लिया है। जिस तरह को अपनी लाडली बेटी को प्यार करते हैं उसी तरह से वो पूनम नाम की गाय से जन्मी बछिए को भी मानते हैं। वो उसे अपने घर ले जाते हैं। उसे अपने साथ ही खाना खिलाते हैं और तो और तो उसे अपने घर के बेड पर ही सुलाते हैं।
कारोबारी होकर उसका गोबर भी खुद साफ करते हैं। उन्होंने अपने बछिए का नाम सरस्वती रखा है। प्रसन्ना करते हैं कि सरस्वती हमारी बेटी की तरह है। प्रसन्ना अपनी सरस्वती का पूरा ख्याल रखते हैं। उसके आने-जाने के लिए उन्होंने अपनी एसयूवी को भी मॉडिफाई करवाया है। वो कहते हैं कि मैं अपने घर और जिम जैसी जगहों पर सरस्वती को इसलिए ले जाते हैं ताकि अधिक से अधिक लोग गाय के बारे में जागरूक हों। प्रसन्ना करते हैं वो चाहते हैं लोग उनसे सीखे कि गायों को किस तरह सम्मानपूर्वक रखा जा सकता है। प्रसन्ना गोमूत्र का सेवन भी करते हैं और कहते हैं कि गाय का दूध ज्यादातर बीमारियों को खत्म कर देता है। यह वजन घटाने में भी अहम है। प्रसन्ना के मुताबिक गायों की वदह से उनके घर में सुख-शांति, खुशहाली है।












Click it and Unblock the Notifications