अंबानी-अडानी की पत्नी नहीं, ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, दुनिया में भी 5वें नंबर पर, कितनी है कुल संपत्ति
Hurun Global Rich List 2025: जब बात भारत की अमीर महिलाओं की होती है तो आम जनता के दिमाग में अंबानी और अडानी परिवार के महिलाओं का नाम आता है...लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की सबसे अमीर महिला इन दोनों परिवारों से नहीं हैं। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक भारत की सबसे अमीर महिला एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (HCL Technologies Ltd) की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा (Roshni Nadar Malhotra) हैं।
रोशनी नादर मल्होत्रा ना सिर्फ भारत की बल्कि दुनिया की 5वीं अमीर महिला हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा इस साल ग्लोबल टॉप 10 वूमेन रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा वर्तमान में दुनिया की पांचवीं सबसे अमीर महिला हैं। इतना ही नहीं रोशनी फिलहाल भारत की तीसरी सबसे अमीर शख्सियत हैं।

Hurun India Rich List 2025: अंबानी पहले, अडानी दूसरे और रोशनी नादर ने चौंकाया
M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 जारी हो चुकी है, जिसमें एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 9.55 लाख करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ टॉप पर हैं। वहीं गौतम अडानी एंड फैमिली 8.15 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
सबसे बड़ा सरप्राइज तीसरे स्थान पर देखने को मिला, जहां HCL की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा एंड फैमिली ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ धमाकेदार एंट्री की है। 44 वर्षीय रोशनी नादर भारत की सबसे अमीर महिला अरबपति हैं और किसी भी लिस्टेड आईटी कंपनी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला भी हैं। वह HCL फाउंडर शिव नादर की इकलौती बेटी हैं और जुलाई 2020 से चेयरपर्सन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
इस महीने की शुरुआत 6 मार्च 2025 को में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर एचसीएल कॉर्पोरेशन और वामा दिल्ली में अपनी 47 प्रतिशत हिस्सेदारी अपनी बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को दी थी।
Who is Roshni Nadar Malhotra? कौन हैं रोशनी नादर मल्होत्रा?
🔴 रोशनी नादर मल्होत्रा का जन्म 1982 में दिल्ली में हुआ। रोशनी नादर मल्होत्रा 2020 से एचसीएल टेक्नोलॉजीज का नेतृत्व कर रही हैं। रोशनी नादर मल्होत्रा ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से कम्युनिकेशंस में डिग्री ली हैं। उसके बाद रोशनी ने केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की डिग्री ली।
🔴 रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल टेक की चेयरपर्सन हैं। उन्होंने जुलाई 2020 से ये पद संभाला है। रोशनी नादर की शादी एचसीएल हेल्थकेयर के वाइस चेयरमैन शिखर मल्होत्रा से हुई है।
🔴 रोशनी कई वैश्विक सलाहकार बोर्डों में काम करती हैं, जिनमें एमआईटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में डीन की सलाहकार परिषद और यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) शामिल हैं।
🔴 रोशनी नादर मल्होत्रा द नेचर कंजर्वेंसी (टीएनसी) की बोर्ड सदस्य भी हैं। जो ये दिखाता है कि रोशनी पर्यावरणीय स्थिरता को लेकर कितनी प्रतिबद्ध हैं।
🔴 कॉर्पोरेट सेक्टर से अलग रोशनी नादर मल्होत्रा शिव नादर फाउंडेशन के जरिए कई परोपकारी कार्यों में भी शामिल हैं। ये फाउंडेशन शिक्षा और सामाजिक परिवर्तन को लेकर काम करता है। रोशनी द हैबिटैट्स ट्रस्ट के साथ भी जुड़ी हुई हैं।

Roshni Nadar Malhotra Net Worth: रोशनी नादर की कुल संपत्ति?
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक रोशनी नादर की कुल संपत्ति 30.1 बिलियन डॉलर यानी 3.5 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि रोशनी नादर मल्होत्रा एंड फैमिली ने 2.84 लाख करोड़ आंकी गई है। रोशनी नादर को संपत्ति ट्रांसफर करने से पहले उनके पिता शिव नादर 35.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। लेकिन बेटी रोशनी को संपत्ति ट्रांसफर करने की वजह से उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है।












Click it and Unblock the Notifications