मेरठः युवक को पहले मारी गोली फिर 15 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल में बांधकर घसीटा

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक दिल को दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के साथ-साथ पुलिस भी बिल्कुल सन्न रह गई। मंगलवार की सुबह 21 वर्षीय युवक को मोटरसाइकिल में बांधकर 15 किलोमीटर तक अज्ञात बदमाशों ने घसीटा । पुलिस ने मृतक के खून से बनी लकीर का पीछा किया तो वहां पहुंची जहां युवक अपने परिवार के साथ रहता था।

meerut 21 years old boy shot dead and goons tied and dragged him from bike

पुलिस को अभी हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। और अभी तक किसी भी तरह की कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि युवक के शरीर में गोली द्वारा किया गया घाव मिला है और 15 किलोमीटर तक घसीटने के कारण मृतक युवक का बायां पैर लगभग गायब हो चुका है। पुलिस ने आशंका जताई है कि मृतक को पहले बदमाशों ने गोली मारी और फिर बाइक में बांधकर घसीटा है।

एसपी ग्रामीण अविनाश पांडेय ने बताया कि युवक का बायां पैर बिल्कुल क्षत-विक्षत था। और मृतक मुकुल के चेहरे और सिर पर कई घाव थे हमने खून से बनी लकीर का 15 किलोमीटर तक हापुड़ जिले के मंडी इलाके के नजदीक तक पीछा किया, जहां मुकुल अपने परिवार के साथ रहता था।'

एसपी ग्रामीण ने बताया कि इससे साफ अनुमान है कि बॉडी को काफी लंबी दूरी तक घसीटा गया और मेरठ के खरखोडा इलाके में फेंक दिया गया। मृतक की लाश के पास ए मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। एकदम क्षत-विक्षत पड़े शव को धीरखेड़ा गांव के नजदीक एक निर्माणाधीन अंडरपास के पास वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।

मुकुल के परिजनों का कहना है कि वह काफी शर्मीला था और उसकी किसी से भी दुश्मनी नहीं थी। मृतक के चाचा ने बताया कि मुकुल ने पिछले साल ही 12वीं की परीक्षा पास की है। वह हापुड़ में अपनी मां और बड़े भाई के साथ रहता था। वह काफी शांत स्वभाव का था और किसी झगड़े-फसाद में नहीं फंसता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि अगर अपराधियों का इरादा लूटपाट का होता तो वह मोटरसाइकिल छोड़कर नहीं जाते। हो सकता है कि मुकुल का उसके दोस्तों से किसी तरह का कोई विवाद हुआ हो। उन्होंने कहा कि हम कॉल डिटेल्स खंगालरहे हैं, जिससे चीजें साफ हो सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+