प्रपोजल ठुकराया तो क्लास में घुसकर लड़की पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, फिर खुद को भी जलाया
आरोपी युवक पहले कॉलेज का छात्र था और युवती को प्रपोज किया था लेकिन उसके मना करने पर वह बदला लेने पहुंच गया। उसने क्लास रूम में ही लड़की को जला दिया।
तिरुवनंतपुरम। केरल में बुधवार को एक मेडिकल कॉलेज के क्लासरूम में 20 साल की छात्रा पर एक युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसके बाद उसने खुद को भी आग के हवाले कर लिया। दोनों आग से बुरी तरह झुलस गए और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई। युवती को बचाने के लिए आगे आए दो युवक भी बुरी तरह झुलस गए और फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

युवती ने ठुकराया था प्रपोजल
घटना केरल के कोट्टायम की है। पुलिस ने बताया कि यह दर्दनाक घटना जिस वक्त हुई तब SME कॉलेज में कुछ छात्र ही मौजूद थे। ये छात्र हड़ताल के बावजूद कॉलेज आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी युवक आदर्श कॉलेज का छात्र रह चुका है। बुधवार दोपहर वह अचानक क्लास में घुस आया और छात्रा पर पेट्रोल डाल दिया। युवती ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया था। READ ALSO: इंफोसिस में महिला इंजीनियर की हत्या के मामले में एक और खुलासा
पेट्रोल डालने पर भागी लड़की, दौड़ाकर लगाई आग
20 वर्षीय छात्रा पर पेट्रोल डालने के बाद आरोपी आग लगाने वाला था लेकिन लड़की वहां से भागने लगी। आरोपी ने उसका पीछा किया और पकड़कर लाइटर से आग लगा दी। युवती मदद के लिए चीखी तब तक आरोपी ने खुद पर भी पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। कोट्टायम की महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले स्कूल ऑफ मेडिकल एजुकेशन की इस घटना से हर तरफ सनसनी है। कॉलेज प्रशासन फिलहाल इस पर ज्यादा कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications